Home Latest News & Updates प्रीमियम पर खुली Stock Market, बैंकिंग शेयरों ने दिखाई ताकत, इन सेक्टर्स ने दी इन्वेस्टर्स को टेंशन

प्रीमियम पर खुली Stock Market, बैंकिंग शेयरों ने दिखाई ताकत, इन सेक्टर्स ने दी इन्वेस्टर्स को टेंशन

by Preeti Pal 6 July 2026, 10:06 AM IST
6 July 2026, 10:06 AM IST
प्रीमियम पर खुली Stock Market, बैंकिंग शेयरों ने दिखाई अपनी ताकत, इन सेक्टर्स ने दी इन्वेस्टर्स को टेंशन

Stock Market Update: सप्ताह के पहले दिन इंडियन स्टॉक मार्केट में अच्छी हरियाली दिखी. सोमवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले. शुरुआती ट्रेडिंग में इन्वेस्टर्स का भरोसा बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दिखाई दिया. वहीं, मीडिया और कुछ आईटी कंपनियों के शेयर्स में कमजोरी देखने को मिली. बाजार की शुरुआत ने इन्वेस्टर्स के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी, लेकिन आगे दिनभर बाजार की चाल पर सभी की नजर बनी रहेगी.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 260 पॉइन्ट की बढ़त के साथ 78 हजार के करीब पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी लगभग 24,340 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया. बाजार में खरीदारी का माहौल रहा. करीब 1,486 शेयर्स में तेजी दर्ज की गई. दूसरी तरफ 1,065 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 234 शेयर बिना किसी प्रेशर के ट्रेड करते दिखे.

इन शेयर्स में हरियाली

आज एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अडानी एंटरप्राइजेज जैसे बड़े शेयर्स ने बाजार को मजबूती दी. दूसरी तरफ कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर्स में प्रेशर देखने को मिला. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फिलहाल लगभग फ्लैट ट्रेड कर रहे हैं. वैसे, मार्केट खुलने से पहले के प्री-ओपनिंग सेशन में भी बाजार का पॉजिटिव ही था. इससे साफ हिंट मिला कि इन्वेस्टर्स का भरोसा फिलहाल भारतीय बाजार पर बना हुआ है.

‘भारत में 10 ट्रिलियन येन निवेश…’, पीएम मोदी और ताकाइची की बड़ी बातें; जानें जापान से ट्रेड के आंकड़े

करेंसी मार्केट और फॉरेन इन्वेस्टर्स

करेंसी मार्केट की बात करें तो भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग स्टेबल रहा. सोमवार को रुपया 95.23 प्रति डॉलर के लेवल पर खुला, जो पिछले ट्रेडिंग सेशन के लगभग बराबर है. इसके अलावा बात करें फॉरेन इन्वेस्टर्स की, तो उन्होंने भी बाजार को राहत दी है. हालिया ट्रेडिंग सेशन में फॉरेन इन्वेस्टर्स यानी FII ने करीब 1,355 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने करीब 1,954 करोड़ रुपये की बिकवाली की. लंबे टाइम के बाद फॉरेन इन्वेस्टर्स की खरीदारी बाजार के लिए पॉजिटिव मानी जा रही है.

विदेशी मार्केट्स का हाल

वैश्विक बाजारों से भी मिले-जुले संकेत मिले हैं. ओपेक+ द्वारा अगस्त से तेल उत्पादन बढ़ाने के फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई. इससे भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. दूसरी तरफ, अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर नरमी की उम्मीद बढ़ने से सोने की कीमतें दो सप्ताह के हाई लेवल के पास बनी हुई हैं. डॉलर भी कमजोर बना हुआ है, जिसका असर दुनियाभर की मार्केट पर साफ दिखाई दे रहा है.

पिछले हफ्ते का हाल

पिछले कारोबारी सेशन की बात करें तो सेंसेक्स 262 पॉइन्ट की बढ़त के साथ बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 24,270 के ऊपर बंद हुआ. रियल्टी, आईटी, फार्मा और मेटल सेक्टर ने बाजार को मजबूती दी थी. हालांकि, पीएसयू बैंक, एनर्जी, ऑटो और मीडिया सेक्टर में प्रेशर देखने को मिला था. फिलहाल बाजार की शुरुआत अच्छी रही. अब इन्वेस्टर्स की नजर दिनभर आने वाली न्यूज़, फॉरेन इन्वेस्टर्स की एक्टिविटी और बड़ी कंपनियों के रिजल्ट्स पर रहेगी.

News Source: PTI

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का M Cap ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, किसे हुआ सबसे अधिक मुनाफा?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?