Home Latest News & Updates Share Market: तीन दिन बाद खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 101 अंकों की गिरावट; निफ्टी की सुस्त चाल

Share Market: तीन दिन बाद खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 101 अंकों की गिरावट; निफ्टी की सुस्त चाल

by Amit Dubey 29 June 2026, 9:57 AM IST
29 June 2026, 9:57 AM IST
Share Market Today

Share Market Today: आज सोमवार को शेयर बाजार तीन दिन बाद खुला है. शुक्रवार को मुहर्रम की छुट्टी और उसके बाद शनिवार व रविवार को पारंपरिक छुट्टी के बाद आज 29 जून को बाजार खुला है. इसकी आज की ओपनिंग हरे निशान में हुई. स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स यानी कि सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखी.

हालांकि, ये तेजी मामूली तेजी रही और उसके बाद बाजार में गिरावट भी दर्ज की गई. आइए जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी की चाल कैसी रही और कौन से शेयर में तेजी और किसमें गिरावट दिखी.

सेंसेक्स में 101 अंकों की गिरावट

आज सोमवार को सेंसेक्स की शुरुआत धीमी रही. 30 शेयरों वाले इस इंडेक्स में शुरुआती कारोबार में 50-60 अंकों की बढ़त देखी गई, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आ गई. सेंसेक्स की ओपनिंग 77,055.21 के लेवल पर रही. गुरुवार को इसकी क्लोजिंग 77,100.47 के स्तर पर हुई थी.

सोमवार 29 जून को मार्केट खुलने के कुछ ही देर में सेंसेक्स में 101.91 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. यह 9 बजकर 26 मिनट पर 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में 76,998.56 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.

ट्रेंट समेत इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 में तेजी दिखी और ये हरे निशान में कारोबार करते हुए पाए गए बाकी के अन्य 14 शेयर लाल निशान में ट्रेड करते हुए दिखे. उछाल वाले शेयरों में ट्रेंट दिखा, इसमें 1.48 फीसदी की तेजी आई और यह हरे निशान में 3265 पर कारोबार कर रहा था. सन फार्मा की बात करें तो इसमें 1.40 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. यह हरे निशान में 1888.25 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.


इनके अलावा इटरनल में 1.10 प्रतिशत की तेजी, एशियन पेंट्स में 1.07 फीसदी की तेजी, बजाज फाइनेंस में 0.93 फीसदी की तेजी, टाटा स्टील में 0.87 फीसदी की बढ़त, टेक महिंद्रा में 0.72 फीसदी की तेजी और एक्सिस बैंक में 0.69 फीसदी की तेजी दिखी.

इन शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स की गिरावट वालों शेयरों में कई कंपनियों के स्टॉक शामिल हैं. इनमें कोटक बैंक का शेयर 2.40 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता हुआ दिखा. इंडिगो में 1.26 फीसदी की सुस्ती, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.18 फीसदी की गिरावट, एचसीएल टेक में 0.84 फीसदी की गिरावट, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.60 प्रतिशत की गिरावट और टीसीएस में 0.57 फीसदी की गिरावट देखी गई.

निफ्टी50 की क्या है चाल?

अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करेंगे. इसकी भी आज सोमवार की शुरुआत धीमी रही. गुरुवार को पिछले कारोबारी सीजन में यह 24,056 के लेवल पर बंद हुआ था. आज इसकी ओपनिंग हरे निशान में 24,061.75 के स्तर पर हुई.
हालांकि, मार्केट खुलने के कुछ देर में निफ्टी50 में गिरावट दिखी. यह लाल निशान में 0.55 अंकों की गिरावट के साथ 24,055.45 पर कारोबार करते हुए दिखा. निफ्टी के कुल 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट देखी गई.

Share Market: सेंसेक्स में 404 अंकों का उछाल, निफ्टी 24100 के पार; इंडिगो समेत इन शेयरों में तेजी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?