Share Market Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और फाइनेंशियल व आईटी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी की वजह से बुधवार को शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 790.54 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 76,991.22 पर बंद हुआ. वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 197.55 अंक या 0.83 प्रतिशत चढ़कर 24,021.65 पर बंद हुआ.
बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी मार्केट में तेजी दिखी. बाजार खुलते ही मार्केट के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दिखा. आइए जानते हैं आज की मार्केट की चाल और इसके साथ ही जानेंगे किन शेयरों में है तेजी और किसमें है गिरावट.

सेंसेक्स में 400 अंकों की तेजी
सबसे पहले हम 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की बात करते हैं. इसकी आज ओपनिंग हरे निशान में उछाल के साथ हुई. यह पिछले कारोबारी सत्र में 76,991.22 के स्तर पर बंद हुआ था. आज गुरुवार को यह उछाल के साथ 77,391.07 के स्तर पर खुला. 9 बजकर 17 मिनट पर सेंसेक्स में 0.49 फीसदी की तेजी दिखी. यह तब 376.99 अंकों के उछाल के साथ 77,368.21 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.
वहीं, 9 बजकर 43 मिनट पर सेंसेक्स में 404 अंकों की तेजी दिखी. यह हरे निशान में 0.52 फीसदी के उछाल के साथ 77,395.23 पर कारोबार कर रहा था.

इंडिगो समेत इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 21 शेयरों में तेजी दिखी जबकि 9 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखें. इंडिगो के शेयर में 2.36 प्रतिशत की तेजी दिखी और यह हरे निशान में 5326.25 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.
इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.85 फीसदी की तेजी, मारुति में 1.28 फीसदी की तेजी, ट्रेंट में 1.11 फीसदी की तेजी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.94 फीसदी की तेजी और टीसीएस में 0.92 प्रतिशत की तेजी दिखी.
वहीं, कुछ शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई है. मार्केट की शुरुआती कारोबार में इटरनल में 1.07 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. टाइटन में 0.50 फीसदी की गिरावट, इंफोसिस में 0.46 फीसदी की सुस्ती, पावरग्रिड में 0.45 फीसदी की गिरावट और टाटा स्टील में 0.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

निफ्टी50 में 0.44 फीसदी का उछाल
अब बात 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी की करते हैं. बुधवार को इसकी क्लोजिंग 24,021.65 के लेवल पर हुई थी. आग गुरुवार को इसकी ओपनिंग उछाल के साथ 24,125.85 के स्तर पर हुई. मार्केट खुलने के कुछ देर बाद ही निफ्टी में 0.44 फीसदी की तेजी दिखी. यह हरे निशान में 106.65 अंकों के उछाल के साथ 24,128.30 के स्तर पर ट्रेड करता हुआ दिखा था.
US के साथ BTA पर सबकी नजर! 50% टैरिफ बदलाव के बाद दिल्ली में अहम बैठक; अब तक क्या हुआ?
News Source: PTI
