Home Latest News & Updates 750 अंकों से अधिक के उछाल के बाद आज भी शेयर बाजार में तेजी, जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

750 अंकों से अधिक के उछाल के बाद आज भी शेयर बाजार में तेजी, जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

by Amit Dubey 28 July 2026, 10:03 AM IST (Updated 28 July 2026, 2:00 PM IST)
28 July 2026, 10:03 AM IST (Updated 28 July 2026, 2:00 PM IST)
Share Market Today

Share Market Today: सोमवार को 750 अंकों से अधिक की तेजी के बाद आज मंगलवार को एक बार फिर से बाजार में उछाल दिखा है. पिछले कारोबारी सत्र के बंद की तुलना में आज हल्की सी सुस्ती के साथ खुला मार्केट अब हरे निशान में कारोबार कर रहा है. 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स आज मंगलवार को 76,831.75 के लेवल पर कारोबार करते हुए खुला. वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,971.25 पर ट्रेड करते हुए खुला.

आइए अब जानते हैं कि मार्केट की चाल क्या है. इसके साथ ही जानेंगे कि सेंसेक्स के किन शेयरों में तेजी और किसमें गिरावट है.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

सेसेंक्स की बात करें तो 9 बजकर 28 मिनट पर इसमें 0.04 फीसदी की तेजी दिखी. यह 30.19 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में 76,865.97 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिख रहा था. सेंसेक्स के कुल 30 शीर्ष शेयरों में 14 शेयरों में तेजी दिखी और 16 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

अब निफ्टी की बात करें तो 9 बजकर 28 मिनट पर यह 0.02 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में दिखा. यह 5.05 अंकों की बढ़त के साथ 24001 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके कुल 50 शेयरों में से 24 हरे निशान में और 26 लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखे.

इन शेयरों में तेजी और गिरावट

टेक महिंद्रा में 2.98 फीसदी की तेजी दिखी. यह हरे निशान में 1621.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा टीसीएस में 2.87 फीसदी की तेजी, इंफोसिस में 2.65 फीसदी की तेजी, एचसीएल टेक में 1.71 फीसदी की तेजी, इटरनल में 0.69 प्रतिशत का उछाल और आईटीसी में 0.49 फीसदी की तेजी दिखी.

गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 3.33 फीसदी की सुस्ती दिखी. यह लाल निशान में 393.55 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. एनटीपीसी में 1.01 फीसदी, पावरग्रिड में 0.99 फीसदी, एसबीआई में 0.61 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.43 फीसदी और ट्रेंट में 0.38 फीसदी की गिरावट देखी गई.

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

सोमवार को शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया. पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद बेंचमार्क सेंसेक्स 776 अंक उछल गया. 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 776.01 अंक या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 76,835.78 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान यह 841.74 अंक या 1.10 प्रतिशत उछलकर 76,901.51 पर पहुंच गया था.

वहीं, 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 228.50 अंक या 0.96 प्रतिशत बढ़कर 23,995.95 पर बंद हुआ, जिससे लगातार पांच दिनों से जारी गिरावट का दौर खत्म हो गया.

सेंसेक्स की कंपनियों में ‘इटरनल’ (Eternal) में सबसे ज्यादा 5.70 प्रतिशत की बढ़त देखी गई. इंटरग्लोब एविएशन, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी बढ़त बनाने वाली कंपनियों में शामिल रहीं. वहीं, HDFC बैंक, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल रहे.

पिछले हफ्ते 2.50% गिरने के बाद शेयर बाजार में उछाल! सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, जानें वजह

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?