Home व्यापार Share Market Update: ईरान-इजराइल में विवाद के बीच तीसरे दिन शेयर बाजार पर पड़ा असर, 456 अंक और लुढ़का Sensex

Share Market Update: ईरान-इजराइल में विवाद के बीच तीसरे दिन शेयर बाजार पर पड़ा असर, 456 अंक और लुढ़का Sensex

by Live Times 16 April 2024, 5:39 PM IST (Updated 4 July 2026, 5:13 PM IST)
16 April 2024, 5:39 PM IST (Updated 4 July 2026, 5:13 PM IST)
Share Market Update: ईरान इजराइल में विवाद के बीच तीसरे दिन शेयर बाजार पर पड़ा असर, 456 अंक और लुढ़का Sensex

Sensex Update: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार (15 अप्रैल) को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 456 अंक लुढ़क गया. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के बीच शेयर बजार में भारी गिरावट देखने को मिली.

16 April, 2024

Sensex Update: शेयर बाजार में मंगलवार यानी 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स 456 अंक गिरकर 72,943 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में भी 124 अंक की गिरावट रही, ये 22,147 के स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट रही और सिर्फ 8 में तेजी देखने को मिली है. 16 अप्रैल को भी पावर, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही. इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर आज 3% से ज्यादा फिसले हैं.

निफ्टी में 0.56 फीसदी गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 124.60 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 22,147.90 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आईटीसी, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं.एशिया के दूसरे बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

‘देश ईरान के हमले का जवाब देगा’

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा. इसके साथ ही अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में सोमवार को गिरावट रही थी. इजराइल के सैन्य प्रमुख ने सोमवार को कहा कि उनका देश ईरान के हमले का जवाब देगा. हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया कि ये हमला कब और कैसे किया जाएगा. इस बीच, विश्व नेताओं ने इजराइल से पश्चिम एशिया में जवाबी कार्रवाई से बचने का आग्रह किया है. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.87 डॉलर प्रति बैरल रहा. इसके साथ ही शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 3,268 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. बीएसई सेंसेक्स ने सोमवार को 845.12 अंक का गोता लगाया था, जबकि एनएसई निफ्टी 246.90 अंक के नुकसान में रहा था.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?