Home Latest News & Updates Stock Market में फिर लौटी तेजी, Sensex 410 अंक चढ़ा, Nifty; खूब चमके मेटल शेयर

Stock Market में फिर लौटी तेजी, Sensex 410 अंक चढ़ा, Nifty; खूब चमके मेटल शेयर

by Preeti Pal 6 October 2026, 11:45 AM IST
6 October 2026, 11:45 AM IST
Stock Market में फिर लौटी तेजी, Sensex 410 अंक चढ़ा, Nifty; खूब चमके मेटल शेयर

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 6 अक्टूबर को एक बार फिर खरीदारी का माहौल नजर आया. पिछले ट्रेडिंग सेशन में शानदार रिकवरी के बाद मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. मजबूत ग्लोबल संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों ने निवेशकों का मूड बेहतर किया. खासतौर पर मेटल, पावर, टेलीकॉम और प्राइवेट बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. सुबह 10:48 बजे तक सेंसेक्स 355.09 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,737.56 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 111.95 अंक यानी 0.50 प्रतिशत चढ़कर 22,667.70 पर पहुंच गया. इस दौरान करीब 2,368 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 1,218 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. वहीं, 194 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.

मेटल शेयरों में खरीदारी

मंगलवार को सेक्टरों की बात करें तो आईटी को छोड़कर लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. मेटल, पावर, टेलीकॉम और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. बैंकिंग सेक्टर में भी खरीदारी का माहौल रहा. निफ्टी बैंक 291.54 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,006.75 पर पहुंच गया. वहीं, शेयरों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज में करीब 2.05 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 1,210.70 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया. JSW एनर्जी करीब 2.01 प्रतिशत और अडानी ग्रीन एनर्जी 2 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर रहे. ABB इंडिया और APL अपोलो ट्यूब्स में भी 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही.

ट्रेंट के शेयरों में हलचल

रिटेल सेक्टर की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. भारी वॉल्यूम के बीच शेयर करीब 9.77 प्रतिशत उछलकर 2,832.10 रुपये तक पहुंच गया. इस तेज बढ़त ने बाजार में निवेशकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. वहीं, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स यानी भेल के शेयर ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया. शेयर 447.45 रुपये तक पहुंचा और करीब 3 प्रतिशथ की बढ़त के साथ कारोबार करता रहा. वोडाफोन आइडिया, कल्याण ज्वेलर्स, विशाल मेगा मार्ट और भारत फोर्ज के शेयरों में भी अच्छी तेजी रही.

अडानी पावर का प्रोजेक्ट

अडानी ग्रुप से जुड़ी खबरों ने भी बाजार का माहौल गर्म रखा. अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन ने 770 मेगावाट के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट पर साइन किए हैं. इस खबर के बाद अडानी पावर का शेयर करीब 1.52 प्रतिशत ऊपर 203.75 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. ट्रेडिंग के दौरान शेयर 205.40 रुपये तक पहुंचा. इसके अलावा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को ओडिशा प्राइमरी एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी से करीब 48.39 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है. खबर के बाद रेलटेल का शेयर करीब 2.10 प्रतिशत ऊपर 257.65 रुपये पर कारोबार करता नजर आया.

Stock Market में जबरदस्त उठापटक! Sensex और Nifty नीचे, IT सेक्टर पर फिर दिखा दबाव

इन शेयरों में गिरावट

जहां बाजार में ज्यादातर शेयरों में तेजी रही, वहीं कुछ कंपनियों पर दबाव भी देखने को मिला. IDFC फर्स्ट बैंक करीब 2.09 प्रतिशत नीचे रहा. मैक्स हेल्थकेयर और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में भी करीब 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज ने कारोबार के दौरान 1,341 रुपये का 52 वीक लेवल टच किया. वहीं, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन भी 129.75 रुपये के नए 52 वीक लो लेवल तक पहुंचा.

रुपया और सोने पर दबाव

करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया मंगलवार को लगभग सपाट खुला. रुपया 96.31 रुपये प्रति डॉलर पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में ये 96.30 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. दूसरी तरफ, मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सोने की कीमतों पर दबाव नजर आया. स्पॉट गोल्ड करीब 0.3 प्रतिशत गिरकर 4,128.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से इस महीने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम होने की उम्मीदों ने सोने की गिरावट को सीमित रखा.

कच्चे तेल की कीमत

तेल बाजार में भी मंगलवार को हल्की नरमी रही. मिडिल ईस्ट से मजबूत सप्लाई और जी7 की तरफ से रणनीतिक तेल भंडार जारी करने की खबरों ने सप्लाई को लेकर चिंता कम की. हालांकि, खाड़ी क्षेत्र में तनाव और यमन के हूती हमलों ने बाजार की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं होने दी. ब्रेंट क्रूड करीब 100.28 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. वहीं, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 89.33 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. देखा जाए तो, मंगलवार को भारतीय बाजार में तेजी का माहौल बना रहा.

News Source: ANI

गिरावट के बाद Share Market में लौटी बहार, सेंसेक्स 473 अंक चढ़ा, निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?