Home Top News क्या Bisleri का पानी है सुरक्षित? सैंपल जांच में गड़बड़ी, FSSAI के कदम पर कंपनी का जवाब

क्या Bisleri का पानी है सुरक्षित? सैंपल जांच में गड़बड़ी, FSSAI के कदम पर कंपनी का जवाब

by Preeti Pal 23 November 2026, 10:20 AM IST (Updated 23 November 2026, 10:29 AM IST)
23 November 2026, 10:20 AM IST (Updated 23 November 2026, 10:29 AM IST)
क्या Bisleri का पानी है सुरक्षित? सैंपल जांच में गड़बड़ी, FSSAI ने उठाया बड़ा कदम

Bisleri Water: बोतलबंद पानी यानी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को लोग अक्सर सुरक्षित ऑप्शन मानकर खरीदते हैं. लेकिन देश के बड़े पानी ब्रांड बिसलेरी को लेकर इन दिनों एक खबर चर्चा में है. दरअसल, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के पैकेज्ड पानी के एक सैंपल को तय सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने के बाद अभियोजन चलाने की मंजूरी दी है. वहीं, कंपनी ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उसका पानी पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और वो नियामक प्रक्रिया में सहयोग कर रही है. बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि पानी की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है. कंपनी के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया के दौरान 10 चरणों में 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच की जाती हैं. कंपनी ने ये भी कहा कि वो लंबे समय से ग्राहकों का भरोसा बनाए हुए है और इस मामले को उचित नियामक प्रक्रिया के जरिए सुलझाएगी.

14 महीने पुराना मामला

कंपनी के अनुसार, ये मामला करीब 14 महीने पुराना है. सितंबर 2025 में गोवा के बिसलेरी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है. ये प्लांट कंपनी के 143 उत्पादन केंद्रों के नेटवर्क का हिस्सा है. बिसलेरी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने गोवा प्लांट से पानी के छह सैंपल लिए थे. शुरुआती जांच में पांच सैंपल तय मानकों पर खरे उतरे, जबकि छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर दर्ज की गई. तय सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है. इसके बाद कंपनी ने 22 नवंबर, 2025 को अपील की, जिसके चलते संबंधित सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल लैब भेजा गया.

क्या सामने आया?

बिसलेरी के मुताबिक, रेफरल लैब की जांच में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के अंदर पाई गई. हालांकि जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) की मौजूदगी भी दर्ज की गई. कंपनी ने इन अलग-अलग जांच नतीजों पर स्पष्टीकरण की जरूरत जताई. इसके बाद बिसलेरी ने उसी सैंपल की जांच FSSAI से मंजूर एक स्वतंत्र लैब में भी कराई. कंपनी का कहना है कि इस जांच में ब्रोमेट तय सीमा के अंदर ही पाया गया. बिसलेरी ने दावा किया कि 2 फरवरी, 2026 को उसने स्वतंत्र जांच रिपोर्ट के साथ FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को औपचारिक पत्र भेजा था. कंपनी के मुताबिक, इसके बाद उसे कोई जवाब नहीं मिला. उसने ये भी कहा कि अभी तक उसे ईमेल या डाक के जरिए आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है और FSSAI की वेबसाइट पर भी संबंधित नोटिस नहीं मिला.

क्यों दी अभियोजन की मंजूरी?

FSSAI ने रविवार को सोशल मीडिया पर बताया कि पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी. साथ ही इसे खाद्य सुरक्षा कानून के तहत असुरक्षित घोषित किया गया. अपील के बाद रेफरल फूड लैब में जांच हुई, जहां PAHs की मौजूदगी के आधार पर भी सैंपल को असुरक्षित बताया गया. इन लैब निष्कर्षों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत उल्लंघन माना गया और बिसलेरी के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दी गई. फिलहाल कंपनी और खाद्य नियामक के बीच इस मामले को लेकर अलग-अलग जांच निष्कर्ष सामने आए हैं. ऐसे में आगे की नियामक और कानूनी प्रक्रिया इस विवाद की स्थिति स्पष्ट करेगी.

News Source: ANI

अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी नई ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?