Home Latest News & Updates Stock Market: शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी 24100 के नीचे

Stock Market: शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स 150 अंक गिरा, निफ्टी 24100 के नीचे

by Amit Dubey 23 June 2026, 9:54 AM IST (Updated 23 June 2026, 11:25 AM IST)
23 June 2026, 9:54 AM IST (Updated 23 June 2026, 11:25 AM IST)
Stock Market Today

Stock Market Today: स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहता है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दिखी है. मार्केट खुलते ही बाजार के दोनों खास इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट स्थिति में कारोबार करते हुए दिखे. आज शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग हुई है. इस दौरान 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट दिखी जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 24100 के नीचे आकर कारोबार करते हुए नजर आया.

सेंसेक्स में 0.8 फीसदी की गिरावट

अभी हम सबसे पहले 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की बात करेंगे. सोमवार को हरे निशान में खुलने वाला यह इंडेक्स आज मंगलवार को लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखा. आज इसकी ओपनिंग गिरावट के साथ हुई और यह 77,086.05 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. 9 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स में 0.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह लाल निशान में 59.97 अंकों की गिरावट के साथ 77,034.10 के स्तर पर कारोबार करते हुए दिखा. सेंसेक्स सोमवार को 77,094.07 के लेवल पर बंद हुआ था.

ट्रेंट समेत इन शेयरों में उछाल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी दिखी और 15 लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आएं. ट्रेंट शेयर में 1.38 फीसदी का उछाल दिखा और यह हरे निशान में 3223 पर कारोबार कर रहा था. सन फार्मा में 0.62 फीसदी की तेजी दिखी और यह 1875 के लेवल पर ट्रेड करता हुआ नजर आया. इनके अलावा इटरनल में 0.59 फीसदी की तेजी, अडानी पोर्ट्स में 0.51 फीसदी की तेजी, पावर ग्रिड में 0.50 फीसदी की तेजी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.42 फीसदी का उछाल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.40 प्रतिशत की तेजी दिखी.

इंफोसिस समेत इन शेयरों में गिरावट

अब बात गिरावट वाले शेयरों की करेंगे. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट दिखी. इनमें इंफोसिस में सबसे अधिक 2.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा, टीसीएस में 1.37 फीसदी की गिरावट, एचसीएल टेक में 1.18 फीसदी की गिरावट, टाटा स्टील में 1.13 प्रतिशत की गिरावट और टेक महिंद्रा में 0.55 फीसदी की सुस्ती दर्ज की गई.

निफ्टी की क्या है चाल?

50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी की बात करें तो इसकी भी आज की ओपनिंग गिरावट वाली ही रही. यह मंगलवार को लाल निशान में 24,071.30 के लेवल पर खुला. इसके बाद इसमें गिरावट बनी रही. यह लाल निशान में 0.06 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार करते हुए दिखा. 15 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ निफ्टी 24,087.70 के लेवल पर कारोबार करते हुए नजर आया.

इसके कुल 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी का पिछले कारोबारी सत्र का बंद लेवल 24,102.90 था.

Gold Silver Rate: एक दिन में चांदी की कीमत में ₹6800 की बढ़त, गोल्ड भी उछला; जानें ताजा भाव

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?