Gold Silver Rate Today: बीते दिनों पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला था. चांदी प्रति किलो 3 लाख के आसपास पहुंच गई थी, वहीं गोल्ड प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) 1 लाख 60 हजार के पार चला गया था.
हालांकि, देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और विदेशों में भारत से डॉलर के फ्लो को कम करने के लिए पीएम मोदी की अपील पर लोगों ने सोने की खरीदारी को कम की, जिसकी वजह से इनकी कीमतों में गिरावट भी दर्ज की गई थी, लेकिन अब एक बार फिर से गोल्ड और सिल्वर के भाव बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं सोना-चांदी के ताजा भाव.
इन वजहों से कीमतों में उछाल
आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है. सोना प्रति 10 ग्राम 1000 रुपये से अधिक बढ़ा है वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलो 6800 रुपये से अधिक देखी गई है. जानकार बताते हैं कि ग्लोबल लेवल पर सोने-चांदी की बढ़ती डिमांड, अमेरिका-ईरान वार्ता का ऊपर-नीचे होना और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव की वजहों ने सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित किया है. इसके पीछे ग्लोबल आर्थिक वजहें भी बताई जा रही हैं. अब आइए जानते हैं सोने और चांदी के दाम.
गोल्ड के भाव में 1700 से अधिक का उछाल
यहां सबसे पहले हम बात गोल्ड यानी कि सोने की करेंगे. आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम वाले सोने के भाव में बढ़त दिख रही है. बीते एक दिन में सोने की कीमत में 1723 रुपये की तेजी आई है. बीते कारोबारी सत्र यानी कि शुक्रवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 44 हजार 941 रुपये थी, जो मात्र एक दिन (शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है और कीमतों में कोई बदलाव नहीं आता है.) में यानी आज 1723 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर अब 1 लाख 46 हजार 664 रुपये हो गई है.
19 जून को 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 32 हजार 766 रुपये थी, जो आज बढ़कर 1 लाख 34 हजार 344 रुपये हो गई है. 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव शुक्रवार को 1 लाख 8706 रुपये था, जो आज सोमवार को बढ़कर 1 लाख 9998 रुपये हो गया है.
चांदी की कीमत में भी उछाल
अब बात चांदी की करेंगे. एक किलो चांदी की कीमत में बीते एक दिन में 6817 रुपये की बढ़त देखी जा रही है. शुक्रवार यानी कि बीते कारोबारी सत्र में एक किलो सिल्वर की कीमत 2 लाख 30 हजार 982 रुपये थी, जो आज सोमवार को बढ़कर 2 लाख 37 हजार 799 रुपये हो गई है.
एक ग्राम सोने की कितनी कीमत?
अब बात हम एक ग्राम सोने की करेंगे. 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत अभी 14 हजार 666 रुपये है. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 13 हजार 434 रुपये और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 11000 रुपये है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.
मोदी सरकार के इस फैसले से फीकी पड़ी सोने की चमक! गोल्ड इंपोर्ट में 70% की भारी गिरावट
News Source: PTI
