Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इस दौरान मार्केट के कई शेयरों में तेजी तो कई में सुस्ती देखी जा रही है. आज गुरुवार को शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार दिख रहा है. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट BSE और NSE के अनुसार, सेंसेक्स और निफ्टी में आज फ्लैट कारोबार दिखा है. हालांकि, मार्केट खुलने के कुछ देर बाद सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की तेजी दिखी. वहीं, निफ्टी 24,100 के पार कारोबार करते हुए दिखा. हम यहां घरेलू मार्केट के अलावा एशिया के कई मार्केट्स की भी बात करेंगे.
सेंसेक्स में 130 अंकों की तेजी
आज बाजार खुलने के दौरान सेंसेक्स फ्लैट कारोबार करते हुए पाया गया. इसकी पिछले कारोबारी सत्र की क्लोजिंग 77,155.62 रही थी जबकि आज इसकी ओपनिंग 77,131.66 के लेवल पर रही. 9 बजकर 49 मिनट पर सेंसेक्स में 130.12 अंकों की तेजी दिखी. 30 शेयरों वाला यह इंडेक्स 0.17 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में 77,285.74 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. इसके कुल 30 शेयरों में से 11 शेयरों में गिरावट और 19 शेयरों में तेजी दिखी.

एचडीएफसी, ट्रेंट समेत इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी दिखी. इनमें एचडीएफसी बैंक के शेयर में 1.81 फीसदी का उछाल दिखा, जो हरे निशान में 801.05 पर कारोबार करते हुए नजर आया. ट्रेंट के शेयर में 1.59 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. भारत इलेक्ट्रॉनिक में 1.54 फीसदी की तेजी, एनटीपीसी में 0.63 प्रतिशत की तेजी और एशियन पेंट्स में 0.34 फीसदी की तेजी दिखी.
अब गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इंफोसिस में 2.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. टेक महिंद्रा में 1.41 प्रतिशत की गिरावट, टीसीएस में 1.14 फीसदी की सुस्ती, एचसीएल टेक में 1.14 फीसदी की गिरावट देखी गई. इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, इटरनल और एक्सिक बैंक के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है.

निफ्टी में 24100 के ऊपर कारोबार
अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. इसकी आज गुरुवार की ओपनिंग 24,073.80 लेवल पर रही. मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यह 24100 के पार कारोबार करने लगा. 9 बजकर 50 मिनट के आसपास निफ्टी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में 24,131.05 के लेवल पर ट्रेड करते हुए दिखा. इसके कुल 50 शेयरों में से 34 में तेजी और 16 में गिरावट देखी गई.
एशिया के अन्य शेयर बाजार
अब बात एशिया के कुछ मार्केट की कर लेते हैं. अमेरिका और ईरान द्वारा युद्ध समाप्त करने वाले प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद गुरुवार को एशिया में शेयरों में उछाल आया, जापान और दक्षिण कोरिया के बेंचमार्क ने नए रिकॉर्ड बनाए. टोक्यो में निक्केई 225 इंडेक्स में लगातार उछाल जारी रहा और यह 1.9% बढ़कर 71,233.35 पर पहुंच गया. दक्षिण कोरिया ने भी रिकॉर्ड बनाया है और 0.6% की बढ़त के साथ 8,917.31 पर पहुंच गया है. ताइवान का ताइएक्स 1% उछला.
हांगकांग में, हैंग सेंग 1.4% गिरकर 23,968.66 पर आ गया, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.1% की मामूली वृद्धि हुई. ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.4% गिरकर 8,930.50 पर आ गया.
$80 प्रति बैरल से भी नीचे कच्चे तेल का दाम, ईरान-यूएस डील के बीच कैसी है एशियन बाजार की चाल?
News Source: PTI
