Makeup Trends Summer 2026: गर्मियों का मौसम आते ही पार्टी, छुट्टियां और दोस्तों के साथ मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो जाता है. ऐसे में हर लड़की ऐसा मेकअप चाहती है जो जल्दी हो जाए, लाइट हो और बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत भी दिखे. अच्छी खबर ये है कि समर 2026 के सबसे बड़े मेकअप ट्रेंड्स बिल्कुल इसी सोच पर बेस्ड हैं. इस बार कई तरह के आईशैडो और हैवी फाउंडेशन्स को थोड़ा ब्रेक दिया जा रहा है. इस बार ट्रेंड में है सिंपल, नेचुरल ग्लो और कम प्रोडक्ट्स में शानदार लुक. ऐसे में आप भी इस सीजन के 3 सबसे पॉपुलर मेकअप ट्रेंड्स के बारे में जान लें.
कलर ड्रेंचिंग
इस गर्मी मेकअप में सबसे बड़ा ट्रेंड होगा कलर ड्रेंचिंग. इसका मतलब है चेहरे और आंखों पर एक ही कलर फैमिली का यूज करना. यानी जो ब्लश आप गालों पर लगाते हैं, उसी शेड को आई लिड पर भी यूज किया जा सकता है. वार्म टेराकोटा, रोज़ी पिंक या कॉपर जैसे कलर्स इस ट्रेंड में काफी पसंद किए जा रहे हैं. इससे पूरा मेकअप एक जैसा और अट्रैक्टिव दिखता है.
Banarasi Saree के साथ सही ब्लाउज, जूलरी और ड्रेपिंग से पाएं रॉयल लुक; हर फंक्शन में दिखेंगी परफेक्ट

क्लाउड स्किन
गर्मियों में हैवी और मोटी फाउंडेशन की लेयर किसी को पसंद नहीं आतीं. यही वजह है कि क्लाउड स्किन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इसमें स्किन को पूरी तरह हाइड की बजाय उसकी नेचुरल ब्यूटी को निखारा जाता है. इस लुक के लिए पहले हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं, फिर हल्का स्किन टिंट या टिंटेड SPF इस्तेमाल करें. आखिर में थोड़ा सा पाउडर लगाकर सॉफ्ट-फोकस फिनिश दें. इससे आपका फेस फ्रेश, ग्लोइंग और कैमरा-फ्रेंडली दिखाई देगा.
रिफ्लेक्टिव लिड्स
गर्मियों में घंटों आई मेकअप करने का टाइम किसी के पास नहीं होता. ऐसे में रिफ्लेक्टिव लिड्स ट्रेंड आपकी मदद करेगा. इसमें पलकों पर मेटैलिक, शिमर, फॉइल या ग्लॉसी फिनिश वाले शेड्स लगाए जाते हैं, जो लाइट पड़ते ही शाइन करने लगते हैं. लॉन्ग-लास्टिंग और हीट-रेसिस्टेंट लुक के लिए क्रीमी शैडो स्टिक भी अच्छा ऑप्शन है. इस तरह के सिंपल और क्लासी लुक ना सिर्फ गर्मियों में आपको स्टाइलिश दिखाएंगे, बल्कि कंफर्टेबल लुक भी देंगे.
हर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले 5 Anklets डिज़ाइन, आपके लुक को भी बना देंगे खास
