Home Top News ‘भारत के साथ ऐतिहासिक ट्रेड डील के बहुत करीब…’, BTA पर क्या बोले अमेरिकी अधिकारी?

‘भारत के साथ ऐतिहासिक ट्रेड डील के बहुत करीब…’, BTA पर क्या बोले अमेरिकी अधिकारी?

by Amit Dubey 24 June 2026, 11:23 AM IST (Updated 24 June 2026, 12:24 PM IST)
24 June 2026, 11:23 AM IST (Updated 24 June 2026, 12:24 PM IST)
India US Trade Deal

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील (BTA) को फाइनल करने के लेकर एक खास खबर सामने आई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत इस ऐतिहासिक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं.

अमेरिकी संसद (कैपिटल हिल) में मंगलवार को फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (FIIDS) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, अमेरिकी उप सहायक विदेश मंत्री बेथानी पौलोस मॉरिसन (Bethany Poulos Morrison) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक रिजल्ट ओरिएंटेड संबंध को आगे बढ़ा रहे हैं.

ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बहुत करीब- मॉरिसन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पौलोस मॉरिसन ने कहा, “हम मुलाकातों के आधार पर (संबंधों का) मूल्यांकन नहीं कर रहे हैं. हम परिणामों के आधार पर इसका मूल्यांकन कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “फरवरी 2026 में जब हमने व्यापार पर विचार किया, तो हमने ऐतिहासिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के अपने इरादे की घोषणा की. हम इसके बहुत करीब हैं.”

मॉरिसन ने बताया कि प्रस्तावित व्यापार समझौता भारत के 1.4 अरब लोगों के बाजार को अमेरिकी वस्तुओं के लिए पारस्परिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी शर्तों पर खोलेगा. अधिकारी ने कहा, “प्रशासन मिशन 500 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिसका लक्ष्य 2030 तक 500 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार हासिल करना है और यह लक्ष्य पूरी तत्परता के साथ पूरा किया जा रहा है.”

2025 में शुरू हुई थी BTA वार्ता

मालूम हो कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की घोषणा फरवरी 2025 में हुई थी. यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान वाशिंगटन में की गई थी. तब प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त रूप से इसका ऐलान किया था.

इस व्यापार डील का उद्देश्य साल 2030 तक अपने ट्रेड को 500 अरब अमेरिकी डॉलर (“मिशन 500”)पहुंचाना है. इन दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को 2025 के अंत तक पूरा करने का टारगेट किया था, लेकिन ट्रंप टैरिफ की वजह से यह पूरा नहीं हो पाया.

टैरिफ बनी बाधा

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को पूरा करने के लिए लगातार बातचीत जारी है. पिछले साल अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 50 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगाने के बाद इन दोनों देशों के बीच व्यापार रिश्तों में खटास आई थी. टैरिफ ट्रेड डील में बाधा बनी थी.

तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रेसिडेंट ट्रंप के बीच बातचीत ने टैरिफ के मामले को शांत कर दिया था और ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 25 फीसदी के अतिरिक्त टैरिफ हो हटा दिया था. हालांकि, यूएस कोर्ट के आदेश ने भारत समेत दुनिया कई देशों को राहत दी और टैरिफ को 10 फीसदी कर दिया. अब भारत और अमेरिका के बीच बीटीए को पूरा करने की काफी उम्मीद जताई जा रही है.

India US Trade: जल्द ही पूरा होगा ट्रेड डील का पहला फेज! भारत दौरे पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?