Home Latest News & Updates India US Trade: जल्द ही पूरा होगा ट्रेड डील का पहला फेज! भारत दौरे पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर

India US Trade: जल्द ही पूरा होगा ट्रेड डील का पहला फेज! भारत दौरे पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर

by Amit Dubey 22 June 2026, 9:13 AM IST
22 June 2026, 9:13 AM IST
India US Trade

India US Trade: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को पूरा करने के लिए लगातार बातचीत जारी है. पिछले साल अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 50 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगाने के बाद इन दोनों देशों के बीच व्यापार रिश्तों में खटास आई थी.

तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रेसिडेंट ट्रंप के बीच बातचीत ने टैरिफ के मामले को शांत कर दिया था और ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 25 फीसदी के अतिरिक्त टैरिफ हो हटा दिया था. हालांकि, यूएस कोर्ट के आदेश ने भारत समेत दुनिया कई देशों को राहत दी और टैरिफ को 10 फीसदी कर दिया.

अब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर द्विपक्षीय बातचीत और भी तेजी के साथ आगे बढ़ती हुई दिख रही है. इस बीच अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर (Jamieson Greer)दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर चर्चा करने के लिए भारत दौरे पर हैं. आइए जानते हैं पूरी खबर.

अंतरिम समझौते पर होगी चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर भारत दौरे पर हैं. बताया जा रहा है कि बीते फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए गए अंतरिम व्यापार समझौते पर चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए वे भारत आ रहे हैं.

रविवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने अपने एक बयान में कहा, “इस सप्ताह, राजदूत जैमीसन ग्रीर भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली, भारत की यात्रा करेंगे. इस मुलाकात में ऐतिहासिक अमेरिका-भारत संयुक्त बयान और व्यापक अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) वार्ता के हिस्से के रूप में अंतरिम समझौते पर चर्चा की जाएगी.”

बीटीए के पहले फेज को लागू होने की संभावना

बता दें कि ग्रीर और गोयल के बीच यह बैठक नई दिल्ली में 2 से 4 जून तक आयोजित समझौते पर वार्ताकार स्तर की चर्चा के तुरंत बाद है. इससे पहले, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा था कि दोनों मंत्रियों के बीच होने वाली चर्चा का केंद्र बिंदु फ्रेमवर्क समझौते को अंतिम रूप देना होने की उम्मीद है.

5 जून को गोयल ने कहा था कि भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, और दोनों पक्ष अगले महीने के मध्य तक बीटीए के बेहद सक्रिय पहले चरण को लागू करने की संभावना रखते हैं.

फरवरी 2025 में शुरू हुई थी BTA वार्ता

बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की घोषणा फरवरी 2025 में हुई थी. यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान वाशिंगटन में की गई थी. तब प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त रूप से इसका ऐलान किया था.

इस व्यापार डील का उद्देश्य साल 2030 तक अपने ट्रेड को 500 अरब अमेरिकी डॉलर (“मिशन 500”)पहुंचाना है. इन दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को 2025 के अंत तक पूरा करने का टारगेट किया था, लेकिन ट्रंप टैरिफ की वजह से यह पूरा नहीं हो पाया. अब इसे पूरा करने की काफी उम्मीद जताई जा रही है.

India-US Deal: ट्रंप, टैरिफ और टेंशन; अब ट्रेड डील पर लगेगी मुहर! जानें अभी तक क्या-क्या हुआ

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?