Home अपराध मध्य प्रदेश गो-हत्या मामला- मंदिर के अहाते में गाय का कटा सिर फेंकने वाले आरोपी अरेस्ट, घरों पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश गो-हत्या मामला- मंदिर के अहाते में गाय का कटा सिर फेंकने वाले आरोपी अरेस्ट, घरों पर चला बुलडोजर

by Rashmi Rani 16 June 2024, 12:08 PM IST (Updated 9 September 2025, 1:28 PM IST)
16 June 2024, 12:08 PM IST (Updated 9 September 2025, 1:28 PM IST)
Madhya Pradesh News

MP News: रतलाम जिले के जावरा गो-हत्या केस में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. जावरा मंदिर में गाय का कटा सिर फेंकने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत केस दर्ज किया है.

16 June, 2024

MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में जागनाथ मंदिर में गाय का कटा हुआ सिर फेंकने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया है. शनिवार को पेशी के बाद सभी आरोपियों को उज्जैन के भैरोगढ़ जेल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में गोवंश के कटे हुए अंग फेंक दिए. इस घटना के बाद रतलाम जिले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी.

मुख्य आरोपी नौशाद पर पहले से ही 20 केस

DIG मनोज कुमार सिंह ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य अपराधों के लिए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं. आरोपियों की पहचान सलमान मेवाती (24), शाकिर कुरेशी (19) नोशाद कुरेशी (40) और शाहरुख सत्तार (25) के रूप में की गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने कहा कि, ‘4 आरोपियों के खिलाफ NSA के केस दर्ज किए गए हैं. चारों में से एक आरोपी नौशाद पर पहले से ही 20 केस दर्ज हैं. नौशाद एक बार जिला बदर भी रह चुका है. हालांकि बाकी तीन आरोपियों के खिलाफ कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं मिली है.’

शांति को भंग करने की साजिश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने कहा कि, ‘घटना को अंजाम देने के पीछे मकसद जिले की शांति को भंग करने का था. पुलिस की तरफ से सही समय पर कार्रवाई की गई, जिसकी वजह से घटना को लेकर तनाव नहीं बढ़ा.’बता दें कि दो आरोपियों मेवाती और कुरेशी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि नौशाद और सत्तार को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं.

आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के घरों के अवैध हिस्सों को स्थानीय प्रशासन ने गिरा दिया है. शुक्रवार को घटना के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और जावरा बंद का आह्वान किया. बता दें कि गौरव पुरी गोस्वामी नाम के एक व्यक्ति ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. जावरा के शहर काजी हाफिज भूरू ने पत्र के माध्यम से लोगों से कस्बे में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?