Home अपराध नागपुर की बारूद फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 6 लोगों की मौत; 3 घायल

नागपुर की बारूद फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 6 लोगों की मौत; 3 घायल

by Rashmi Rani 13 June 2024, 3:03 PM IST (Updated 9 September 2025, 3:08 PM IST)
13 June 2024, 3:03 PM IST (Updated 9 September 2025, 3:08 PM IST)
Big explosion in Nagpur

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को एक बारूद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए हैं.

13 June, 2024

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को एक बारूद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए हैं. ये विस्फोट नागपुर के धामना इलाके में चामुंडा बारूद कंपनी में हुआ है. ये इलाका नागपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना में आता है. क्षेत्र के अंतर्गत धामना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड नाम की बारूद कंपनी है. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक फैक्ट्री में विस्फोट दोपहर करीब 1 बजे हुआ जब कर्मचारी बारूद की पैकिंग कर रहे थे.

आगे की जांच जारी

नागपुर के पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने कहा कि, कुल 9 घायल लोगों को शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जहां उनमें से पांच महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब विस्फोट हुआ तो ज्यादातर पीड़ित कारखाने की पैकेजिंग इकाई में काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है.

यह खबर अभी अपडेट की जा रही है

ये भी पढ़ें – देश का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?