Home Latest News & Updates CRPF कैंप में अंधाधुंध फायरिंगः अफसर ने दो जवानों की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, 3 की मौत

CRPF कैंप में अंधाधुंध फायरिंगः अफसर ने दो जवानों की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, 3 की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 4 August 2026, 2:10 PM IST (Updated 4 August 2026, 2:11 PM IST)
4 August 2026, 2:10 PM IST (Updated 4 August 2026, 2:11 PM IST)
असम के नागांव CRPF कैंप में अंधाधुंध फायरिंगः अफसर ने दो जवानों की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, तीन की मौत

CRPF Firing: असम के नागांव में एक CRPF अफसर ने कैंप में अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली. वारदात से बटालियन में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही CRPF के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना में CRPF के एक और जवान ASI माने गोविंद श्रीपुल घायल हुए हैं. उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उन्होंने बताया कि CRPF और पुलिस के सीनियर अधिकारी कैंप पहुंच गए हैं. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

एक जवान गंभीर, भर्ती

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को असम के नागांव ज़िले में CRPF के एक अफ़सर ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली. नागांव की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (HQ) परिमिता सरकार ने PTI को बताया कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे कटिमारी में 34 बटालियन कैंप में हुई, जब मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात ASI/GD बल्लानी प्रेमाबरम ने अपने साथियों पर गोली चला दी. DSP ने बताया कि बाद में ASI ने खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. DSP सरकार ने कहा कि दो जवान HV/GD विष्णु प्रसाद बघेल और SI/GD रामनवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई.

आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे आरोपी अफसर

उन्होंने बताया कि घटना में CRPF का एक और जवान ASI माने गोविंद श्रीपुल घायल हो गया और उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. DSP ने बताया कि बाद में घायल जवान को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि CRPF और पुलिस के सीनियर अफ़सर कैंप पहुंचे. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. घटनाक्रम के बारे में बताते हुए नागांव के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस पार्थ प्रतिम दास ने कहा कि आंध्र प्रदेश के रहने वाले ASI प्रेमाबरम मंगलवार सुबह जब CRPF कैंप के मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रहे थे, तो वे बिना हथियार के थे.

INSAS राइफल से चलाई गोली

दास ने PTI को बताया कि इसके बाद उन्होंने गार्ड रूम से एक INSAS राइफल ली और क्वार्टर गार्ड के पिछले हिस्से की ओर गए, जहां उन्होंने बघेल पर गोली चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. असम पुलिस के SSP ने बताया कि इसके बाद प्रेमाबारम ने यादव पर गोली चलाई, जो लखनऊ से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आए थे. यादव की भी मौके पर ही मौत हो गई. दास ने कहा कि ASI ने श्रीपुल पर भी गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. गोली चलाने के बाद प्रेमाबारम B/171 बैरक में गए और खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि पुलिस CRPF के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है.

30 बार चाकू से गोदा, सनकी आशिक ने स्कूल में घुसकर की टीचर की हत्या, CCTV में कैद डरावनी वारदात

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?