Home लाइफस्टाइल तीज के त्योहार पर सोलह श्रृंगार को दें परफेक्ट फिनिश, पैरों पर लगाएं आलता के ये खूबसूरत डिज़ाइन

तीज के त्योहार पर सोलह श्रृंगार को दें परफेक्ट फिनिश, पैरों पर लगाएं आलता के ये खूबसूरत डिज़ाइन

by Preeti Pal 4 August 2026, 1:37 PM IST
4 August 2026, 1:37 PM IST
तीज के त्योहार पर अपने सोलह श्रृंगार को दें परफेक्ट फिनिश, पैरों पर लगाएं आलता के ये 6 खूबसूरत डिज़ाइन

Alta Design for Teej: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली, झूले, मेहंदी और तीज की रौनक देखने को मिलती है. इस खास मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. जहां मेहंदी हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है, वहीं पैरों पर सजा लाल आलता पूरे श्रृंगार में चार चांद लगा देता है. आजकल गोल घेरों से लेकर मॉडर्न पैटर्न तक कई तरह के आलता डिज़ाइन ट्रेंड में हैं. अगर इस बार तीज पर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इन 6 खूबसूरत आलता डिज़ाइन्स से प्रेरणा ले सकती हैं.

क्लासिक गोल डिज़ाइन

अगर आपको पारंपरिक लुक पसंद है, तो ये डिज़ाइन आपके लिए सबसे अच्छा है. पैरों के बीच में बड़ा गोल घेरा बनाकर उंगलियों के सिरों पर आलता लगाया जाता है. ये डिज़ाइन सदियों से तीज, करवा चौथ और शादी ब्याह जैसे अवसरों पर पसंद किया जाता रहा है.

बेल डिज़ाइन

फ्लोरल पैटर्न हमेशा से लड़कियों की पहली पसंद रहे हैं. आलता से बनी छोटी-छोटी बेलें, पत्तियां और फूल पैरों को बहुत एलिगेंट लुक देते हैं. अगर आपने हाथों में मेहंदी लगाई है, तो उसी पैटर्न से मिलता-जुलता आलता डिज़ाइन आपके पूरे लुक को और भी खास बना सकता है.

सावन में दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें Green Suit के 6 लेटेस्ट डिजाइन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

कमल मोटिफ

कमल को बहुत शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. पैरों के बीच में कमल का डिज़ाइन बनाकर उसके चारों तरफ डॉट्स बनाए जाए, तो ये बहुत रॉयल लुक देता है. सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ ये डिज़ाइन बहुत शानदार लगता है.

मंडाला स्टाइल

आजकल मंडाला डिज़ाइन सिर्फ मेहंदी ही नहीं, बल्कि आलता में भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. पैरों के बीच में गोल मंडाला बनाकर उसके चारों तरफ बारीक डिजाइन बनाया जाता है. ये डिज़ाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का खूबसूरत मेल है.

पायल डिज़ाइन

अगर आप बिना भारी पायल पहने भी स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो इस तरह का आलता डिज़ाइन ट्राई करें. इसमें पैरों के चारों तरफ पतली लाइन बनाकर छोटे-छोटे डॉट्स और लटकन जैसा पैटर्न बनाया जाता है. ये डिज़ाइन सिंपल होने से साथ-साथ काफी ट्रेंडी लगता है.

मिनिमल डिज़ाइन

अगर आपको हल्का और एलिगेंट लुक पसंद है, तो सिर्फ उंगलियों पर आलता लगाकर बीच में डॉट्स और पतली लाइनों का डिज़ाइन बनाएं. ये डिज़ाइन कम समय में बन जाता है.

हरियाली तीज पर साड़ी लुक को बनाना है सबसे स्टाइलिश? ट्राई करें ग्रीन Sleeveless Blouse के ये 6 बैक डिज़ाइन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?