Faridabad Teacher Murder: फरिदाबाद में एक टीचर को उसके सनकी आशिक ने मौत के घाट उतार दिया. सोमवार को यहां एक प्राइवेट स्कूल में एक नकाबपोश युवक घुस आया और दिनदहाड़े एक महिला टीचर की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने बताया कि टीचर की गर्दन और छाती पर एक के बाद एक 30 बार चाकू मारा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह हरकत स्कूल कैंपस में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई.
महिला का छात्र था युवक
यह घटना सिकरोना गांव में हुई. इस संबंध में सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कोट गांव के रहने वाले अमित (21) के तौर पर हुई है, जिसे घटना के दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली. शुरुआती जांच से पता चला है कि करीब दो साल पहले, आरोपी महिला के गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था. इस दौरान दोनों की जान-पहचान हुई. उन्होंने कहा कि पीड़ित के बात करने में आनाकानी करने के बावजूद, अमित बार-बार उसका पीछा करता था.
बदला लेने के लिए की हत्या
लगातार परेशान करने पर, महिला ने कथित तौर पर आरोपी के खिलाफ केस करने की धमकी दी थी. अधिकारी ने कहा कि मृतक टीचर ने कुछ दिन पहले अमित के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय उसने सबके सामने माफी मांग ली थी. पुलिस का मानना है कि अमित ने पिछली घटना का बदला लेने के लिए टीचर की हत्या की. मृतक की पहचान डबुआ, बल्लभगढ़ की रहने वाली संध्या (29) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, वह अपने पति के साथ फिरोजपुर कलां में रहती थी और सिकरोना गांव के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर थी.
चाकू से वार करता रहा सनकी आशिक
सोमवार सुबह, वह रोजाना की तरह करीब 9:30 बजे स्कूल पहुंची थी. चश्मदीदों के मुताबिक, स्कूल खुलने के थोड़ी देर बाद, अमित अपना चेहरा ढककर स्कूल पहुंचा और टीचर से मिलने के लिए कहा. स्कूल स्टाफ ने संध्या को इस बारे में बताया. इसके बाद, जैसे ही संध्या मेन गेट पर पहुंची, आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, उसकी गर्दन, पेट, चेहरे और छाती पर ताबड़तोड़ 20 बार वार किया. संध्या मदद के लिए चिल्लाई और भागने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार वार करता रहा. पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब संध्या जमीन पर गिर गई, तब भी आरोपी उसे चाकू मारता रहा.
हल्ला सुनकर, स्कूल प्रशासक तेजपाल मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की. आरोपी ने चाकू दिखाते हुए उन पर हमला कर दिया, जिससे वह पीछे हट गया. इसके बाद आरोपी ने संध्या को फिर से चाकू मारा और मौके से भाग गया.
जुर्म करके भागा
दूसरे टीचरों ने संध्या को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह पहले ही दम तोड़ चुकी थी. तेजपाल ने कहा, “मैंने उस लड़के को चेतावनी देने की कोशिश की,और चिल्लाया, “अरे, तुम क्या कर रहे हो? रुको!” लेकिन वह चाकू लेकर मुझ पर टूट पड़ा. मैं हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कुछ ढूंढने लगा, लेकिन तब तक वह उस पर कई वार कर चुका था और भाग गया. हमलावर सिर्फ एक था. उसके पास बिना नंबर प्लेट की बाइक थी, जो बाहर खड़ी थी. घटना के बाद, मैंने पुलिस को बताया और तुरंत संध्या को हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.” पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे मंगलवार को लोकल कोर्ट में पेश किया जाएगा.
रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया, MP में अवैध संबंध के आरोप में महिला और प्रेमी को बेइज्जत किया गया
News Source: PTI
