Dehradun Crime: देहरादून के बड़ोवाला में बैंककर्मी सत्यम कुमार की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या की साजिश के आरोप में मृतक की पूर्व प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बैंक कर्मचारी पर चार दिन पहले भी हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था. पुलिस के अनुसार, मृतक की पूर्व प्रेमिका भी उसी बैंक में काम करती थी. सत्यम कुमार की किसी दूसरी युवती से सगाई होने से वह नाराज थी. आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान ने सत्यम की हत्या की साजिश रची थी.
बडोवाला इलाके में मारी गोली
हत्या की साजिश रचने के लिए मालिया रहमान ने 5 लाख रुपये में दो शूटरों को काम पर रखा था और हरिद्वार के ज्वालापुर की रहने वाली है. वहीं, पुलिस ने मालिया रहमान (26), उसके साथी मोहित (25) और शूटर अंकित चौहान के रूप में पहचान की है. एक शूटर अंकुर भाग गया है और पुलिस की उसकी तलाश में जुट गई है. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की देहरादून शाखा के कर्मचारी सत्यम कुमार को 8 सितंबर को पटेल नगर के बडोवाला इलाके में गोली मार दी गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
विभिन्न धाराओं में दर्ज कराई शिकायत
घटना होने के बाद सत्यम की चचेरी बहन साक्षी चौहान की शिकायत पर पटेल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो गया. उन्होंने पुलिस को बताया कि तब गोली मारी गई जब वे दोनों मंडी चौक से स्कूटर पर घर की तरफ लौट रहे थे. साक्षी ने यह भी बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका और सत्यम पर गोली चला दी. पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया और उसके बाद जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की.
हरदोई में सात महीने की गर्भवती महिला को पीट-पीटकर मारा डाला, आगरा में दहेज के लिए हत्या
मुठभेड़ में अंकित को पैर में गोली लगी
जितेंद्र चौधरी ने बताया कि कथित शूटर अंकित और अंकुर को बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर जाते हुए पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. हालांकि, वह वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गए. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने चाय बागान के अंदर एक कच्चे रास्ते पर उनका पीछा किया और उन्होंने मोटरसाइकिल रोककर पुलिस पर गोली चलाने शुरू कर दी. इसके बाद वह जंगल की तरफ भाग गए. साथ ही मुठभेड़ के दौरान अंकित के पैर में गोली लगी और फिर उसे पकड़ लिया गया और अंकुर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला. चौधरी ने कहा कि अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने उसके पास से हथियार बरामद किया है.
मोहित ने उसे मालिया से मिलवाया
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान अंकित ने बताया कि मोहित ने उसे मालिया से मिलवाया था और उन्होंने मालिया के कहने पर ही सत्यम पर गोलियां चलाईं. अंकित ने यह भी कहा कि वे दोनों बचे हुए पैसों को लेने के लिए देहरादून आए थे. वहीं, अंकित की ओर से कबूलनामे के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से शुक्रवार की देर रात ISBT के पास मालिया और मोहित को गिरफ्तार कर लिया.
जयपुर में हैवान बना पिता, मां समेत 3 बेटियों की बेरहमी से की हत्या, सोते हुए पत्थर से कुचलकर…
News Source: PTI
