Home Latest News & Updates जयपुर में हैवान बना पिता, मां समेत 3 बेटियों की बेरहमी से की हत्या, सोते हुए पत्थर से कुचलकर…

जयपुर में हैवान बना पिता, मां समेत 3 बेटियों की बेरहमी से की हत्या, सोते हुए पत्थर से कुचलकर…

by Neha Singh 11 September 2026, 4:40 PM IST
11 September 2026, 4:40 PM IST
Father Killed Daughters

Father Killed Daughters: राजस्थान के जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल जाएगा. करधनी थाना इलाके के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने हत्या का सबसे दर्दनाक तरीका अपनाया. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक आदमी ने पारिवारिक झगड़े के बाद अपनी पत्नी और तीन बेटियों की घर पर सीमेंट के ब्लॉक से पीट-पीटकर मार डाला. इसके बाद वह अपने घर से भाग गया.

अलग-अलग कमरों में की हत्या

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को करधनी पुलिस स्टेशन इलाके के गोविंद वाटिका में हुई. शक है कि चारों पर तब हमला किया गया जब वे सो रही थीं. मरने वालों की पहचान गीता झा और उनकी बेटियों नंदिनी, राधिका और गौरी के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि उनके शव अलग-अलग कमरों में मिले, जिनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे. पुलिस को शक है कि हत्याओं के पीछे गीता का पति राहुल झा है. आगे की जांच जुटाए गए हैं. सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

फरार पति को खोज जारी

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (जयपुर वेस्ट) शिव कुमार भाद्वाज ने कहा, “घर से एक सीमेंट का ठोस ब्लॉक मिला है, जिसके बारे में शक है कि हत्या करने में इसका ही इस्तेमाल किया गया था. महिला की उम्र करीब 40 साल थी, जबकि लड़कियों की उम्र 15-22 साल के बीच थी.” पुलिस को स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद करधनी पुलिस स्टेशन और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमें मौके पर पहुंचीं. भाद्वाज ने कहा, “शुरुआती जांच से पता चला है कि चारों पर हमला तब हुआ होगा जब वे रात में सो रहे थे.” आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं. अधिकारी ने कहा कि उसका फोन नंबर बंद है और उसे ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है.

यूपी में महिला को पीट-पीटकर मार डाला

एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई से ऐसी ही घटना सामने आई. पुलिस ने बताया कि म्योरा गांव में 24 साल की किरण सात महीने की गर्भवती थी. मंगलवार शाम को कथित तौर पर उसका अपने पति विशाल पाल से झगड़ा हुआ. पति ने उसे डंडे से पीटा. पाल की मां प्रेमा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसने उन पर भी हमला किया गया. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. घायल किरण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

हरदोई में सात महीने की गर्भवती महिला को पीट-पीटकर मारा डाला, आगरा में दहेज के लिए हत्या

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?