Home Latest News & Updates स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा! दिल्ली में दो जगह छापेमारी, 21 महिलाओं का किया गया रेस्क्यू

स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा! दिल्ली में दो जगह छापेमारी, 21 महिलाओं का किया गया रेस्क्यू

by Sachin Kumar 23 August 2026, 2:06 PM IST (Updated 23 August 2026, 2:24 PM IST)
23 August 2026, 2:06 PM IST (Updated 23 August 2026, 2:24 PM IST)
Delhi 21 women rescued prostitution crackdown

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने कालकाजी इलाके में दो स्पे सेंटर पर छापा मारकर वेश्यावृति रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने 22 अगस्त को दो ठिकानों पर छापेमारी करके 21 महिलाओं को बचाया. इन स्पा सेंटरों में कथित तौर पर वेश्यावृत्ति का काम चल रहा था. पुलिस के अनुसार, इन जगहों पर कथित गैर-कानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को दो अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई.

पुलिस ने किया डिकॉय ऑपरेशन

पुलिस की टीमों ने दोनों स्पा सेंटरों पर अलग-अलग डिकॉय ऑपरेशन किए. एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग छापों में हमारी टीमों ने स्पा सेंटरों के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया. टीमों ने दो FIR दर्ज की है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने यह भी बताया की कार्रवाई के दौरान दोनों सेंटरों से 21 महिलाओं को बचाया गया है. साथ ही बचाई गई महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया और अब कानूनी प्रक्रिया के अनुसार उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

मानव तस्करी पर बड़ा प्रहार: बांग्लादेश से लड़कियां लाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी दोषी करार

दोनों स्पा मैनेजर पर FIR दर्ज

पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर के खिलाफ देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत अलग-अलग FIR दर्ज कर ली है. पुलिस अभी आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू की गई सभी 21 महिलाओं की मेडिकल जांच कराई गई है. साथ ही उन्हें आवश्यक पुनर्वास प्रक्रिया के तहत संबंधित एजेंसियों को सौंपा गया है.

लाजपत नगर में भी की थी छापेमारी

इससे पहले 13 फरवरी, 2026 को दिल्ली पुलिस ने लाजपत नगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर बड़ी कार्रवाई की थी. इस दौरान भी दो मैनेजर को गिरफ्तार किया गया था. साथ ही 9 महिलाओं को पुलिस ने बचाया था और पुलिस को यहां से आपत्तिजनक सामान भी मिला था. दिल्ली पुलिस को 12 फरवरी को सूचना मिली थी कि ए-117, लाजपत नगर में ग्राउंड फ्लोर पर Vegas Spa और पहले फ्लोर पर Vedika Wellness Spa के नाम से दो स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में गलत काम हो रहा था.

पुलिस ने स्पा सेंटर चला रहे जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल स्पा के दोनों मैनेजरों अर्निश डी सेनापति और विपिन वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को भेजते थे और बदले में कमीशन रखते थे.

कैफे की आड़ में देह व्यापार, राहुल बनकर कमरुद्दीन फंसाता था लड़कियां, लखनऊ में बड़े रैकेट का भंडाफोड़

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?