Home मनोरंजन Govinda के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू पक्का, 2027 में आएगी Hero Ki Horrorine

Govinda के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू पक्का, 2027 में आएगी Hero Ki Horrorine

by Preeti Pal 23 August 2026, 2:12 PM IST
23 August 2026, 2:12 PM IST
Govinda के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू पक्का, 2027 में आएगी Hero Ki Horrorine

Govinda Son Debut Film: बॉलीवुड में एक और स्टार किड की एंट्री होने जा रही है. इस बार नाम है यशवर्धन आहूजा. बॉलीवुड स्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन जल्द ही बतौर लीड एक्टर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. उनकी डेब्यू फिल्म ‘हीरो की हीरोइन’ है, जो हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का मजेदार कॉकटेल बताई जा रही है. फिल्म को लेकर सबसे खास बात ये है कि यशवर्धन के साथ उनकी मां सुनीता आहूजा भी स्क्रीन पर नजर आएंगी.

अगले साल होगी रिलीज़

‘हीरो की हीरोइन’ को लेकर मेकर्स ने रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. ये फिल्म 7 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं. वहीं, शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अमर बुटाला इस फिल्म के प्रोड्यूस हैं. फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है. यानी कुछ ही महीनों बाद लोग गोविंदा के बेटे यशवर्धन को सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे.

नितांशी गोयल होंगी हीरोइन

फिल्म में यशवर्धन के अपोजिट नितांशी गोयल नजर आएंगी. इससे पहले वो ‘लापता लेडीज’ जैसी हिट फिल्म में काम करके लोगों का दिल जीत चुकी हैं. अब यशवर्धन और नितांशी की जोड़ी साथ आ रही है. फिल्म में सिर्फ ये दो कलाकार ही नहीं हैं. इसकी कास्ट में जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं. ऐसे में फिल्म में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिलने की उम्मीद है.

थिएटर में ना सही, पर OTT धमाल मचा रही है Welcome to the Jungle, अब घर बैठे देखें अक्षय की कॉमेडी

मां भी देंगी साथ

अब आते हैं फिल्म की सबसे दिलचस्प बात पर. यशवर्धन की रियल लाइफ मां सुनीता आहूजा फिल्म में उनकी ऑन स्क्रीन मां का किरदार निभाएंगी. सुनीता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो फिल्म में यश के साथ काम कर रही हैं. उनका किरदार उनके बेटे की मां का ही है. उन्होंने इसे इंडस्ट्री में मां-बेटे की एक साथ लॉन्चिंग जैसा खास मौका भी बताया. यानी यहां रील और रियल लाइफ का रिश्ता एक ही स्क्रीन पर देखने को मिलेगा.

हॉरर के साथ कॉमेडी और रोमांस

‘हीरो की हीरोइन’ को सिर्फ हॉरर फिल्म समझना गलती होगी. इसे हॉरर-कॉमेडी और रोमांस के कॉम्बिनेशन की तरह पेश किया जाएगा. यानी दर्शकों को डराने के साथ हंसाने और रोमांटिक एंगल से कहानी को आगे बढ़ाने की भी कोशिश होगी. फिल्म में सुपरनैचुरल एलिमेंट्स भी शामिल हैं. अब ये भूत दर्शकों को कितना डराएंगे और कितनी हंसी दिलाएंगे, इसका जवाब फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिलेगा.

अब हीरो नंबर 1 के बेटे की बारी

यशवर्धन के लिए ये डेब्यू इसलिए भी खास है क्योंकि वो ऐसे परिवार से आते हैं जिसका बॉलीवुड से लंबा रिश्ता रहा है. उनके पिता गोविंदा अपनी कॉमिक टाइमिंग, डांस और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अब दर्शकों की नजर इस बात पर होगी कि यशवर्धन अपनी अलग पहचान बनाने में कितना सफल होते हैं. स्टार परिवार की विरासत का फायदा उन्हें जरूर मिलेगा, लेकिन असली परीक्षा बड़े पर्दे पर उनकी एक्टिंग की होगी. फिलहाल ‘हीरो की हीरोइन’ की घोषणा ने बॉलीवुड में एक नई जोड़ी और एक नए चेहरे को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. 7 जनवरी, 2027 को पता चलेगा कि यशवर्धन आहूजा अपने पापा की तरह फैंस का दिल जीत पाएंगे या नहीं?

Yash की Toxic इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड बॉक्स गिरने से कई लोग घायल; आयोजकों पर केस दर्ज

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?