Home Latest News & Updates “मैने पापा को मार दिया…” पिता की गंदी हरकतों से परेशान थी बेटी, हत्या के बाद खुद पुलिस को फोन किया

“मैने पापा को मार दिया…” पिता की गंदी हरकतों से परेशान थी बेटी, हत्या के बाद खुद पुलिस को फोन किया

by Neha Singh 7 October 2026, 1:59 PM IST
7 October 2026, 1:59 PM IST
Daughter Killed Father

Daughter Killed Father: आज के समय रिश्ते केवल नाम के रह गए हैं. लोग अपनी हवस में रिश्तों की सारी सीमाएं लांघ जाते हैं. इसको साबित करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता, जो दिहाड़ी मजदूर थे, की बैट मारकर हत्या कर दी. उसने यह अपने स्वार्थ या सिर्फ गुस्से में नहीं किया, बल्कि इस खौफनाक कदम के पीछे कई सालों का दर्द और उत्पीड़न छुपा था. उसके पिता दो साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे.

शराबी था पिता

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नागपुर शहर में 17 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर क्रिकेट बैट से अपने पिता की हत्या कर दी, जो दिहाड़ी मजदूर थे. यह घटना कथित तौर पर पिता द्वारा लगभग दो साल से लगातार किए जा रहे यौन उत्पीड़न के कारण हुई. उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात MIDC पुलिस स्टेशन इलाके में हुई. लड़की के पिता 45 साल के दिहाड़ी मजदूर थे और अपनी कमाई शराब पर खर्च करते थे. पुलिस के मुताबिक, वह अक्सर परिवार वालों से झगड़ा करते थे और उनके साथ मारपीट करते थे.

वारदात के दिन पिता ने लड़की को पीटा

पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में वह अपनी नाबालिग बेटी को गलत तरीके से छूता थे और उसके साथ छेड़छाड़ करता था. यह सब लगभग दो साल से चल रहा था, लेकिन डर के कारण लड़की ने किसी से कुछ नहीं कहा. पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि सोमवार रात वह बहुत ज्यादा नशे में घर वापस आया. घर पर बेटी को अकेला पाकर मजदूर ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ. लड़की के विरोध करने पर उसने उसे थप्पड़ मारा. इसके बाद लड़की ने अपना आपा खो दिया.

खुद पुलिस को दी जानकारी

हाथापाई के दौरान, लड़की ने क्रिकेट बैट उठाया और अपने पिता के सिर पर दो बार मारा. वे वहीं गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घबराई हुई लड़की ने पहले घर में फैले खून को साफ करने की कोशिश की और पुलिस को सूचना देने में देरी की. आखिरकार उसने रात करीब 12:10 बजे पुलिस को फोन किया और खुद बताया कि उसने अपने पिता को मार दिया है, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और हत्या का मामला दर्ज किया. लड़की को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया, जिसने उसे पास के अमरावती स्थित रिमांड होम भेज दिया.

Extra-Marital Affair के शक में पति से होते थे झगड़े, नागपुर मर्डर केस में डेढ़ महीने से फरार पत्नी गिरफ्तार

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?