Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के नागपुर में पति की हत्या के मामले में डेढ़ महीने से फरार चल रही आरोपी महिला को पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है. 29 वर्षीय आरोपी की पहचान दीपावली उर्फ बाली विजय सालुंके के रूप में हुई है. आरोप है कि महिला का विवाहेतर संबंध था, जिसे लेकर उसके पति गौरव रागड़े (27) के साथ अक्सर झगड़े होते थे. बता दें कि गौरव नागपुर के अजनी इलाके में ऑटो रिक्शा चलाता था.
दंपति ने किया था अंतरजातीय विवाह
अगस्त में हुई इस घटना से करीब 8 महीने पहले दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था. लेकिन जब रागड़े को दीपावली और ऋषिकेश खोड़े के कथित संबंधों के बारे में जानकारी मिली तो दोनों के बीच में झगड़े होने लगे. पुलिस के मुताबिक, जब दोनों के बीच घरेलू हिंसा बढ़ने लगी तो दीपावली अपने पति का घर छोड़कर अलग रहने लगी. 20 अगस्त की दोपहर रागड़े ने अपने पिता को बताया कि वह दीपावली और खोड़े के साथ विवाद सुलझाने के लिए नागपुर के नरेंद्र नगर जा रहा है.
रिश्ता शर्मसार : जेठ से नफरत की सजा मासूम को, सगी चाची ने भतीजे को नहर में फेंका, मौत
डॉक्टरों ने किया रागड़े को मृतक घोषित
रागड़े जब नरेंद्र नगर पहुंचा तो उस वक्त ऋषिकेश खोड़े सुंदरबन लेआउट में अपने दो साथियों के साथ शराब पी रहा था. उस दिन करीब शाम बजे रागड़े और खोड़े ग्रुप के बीच में जमकर बहस हुई. इसके बाद खोड़े और उसके साथियों ने मिलकर दीपावली के कहने पर नरेंद्र नगर में एक नाले के पुल के पास रागड़े पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि पीड़ित को गंभीर चोटें आने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पूछताछ के दौरान महिला ने कबूला आरोप
बता दें कि आरोपी महिला ठाणे में बीआर अंबेडकर रोड की रहने वाली है और इस घटना के बाद वह कहीं जाकर छिप गई थी. पुलिस ने बताया कि उसे शनिवार को ठाणे से पकड़ लिया गया. ठाणे क्राइम ब्रांच के टी-एक्सटॉर्शन सेल के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश साल्वी बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपराध में अपनी भूमिका कबूल कर ली. इसके बाद उसे नागपुर की बेलतारोडी पुलिस को सौंप दिया गया और उनके पास दूसरे आरोपियों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की.
ऑनलाइन गेमिंग के बाद खूनी खेल! झगड़ा होने पर युवक के सिर चढ़ा खून, दोस्त की गला रेतकर की हत्या
