Home Latest News & Updates दादा का हत्यारा निकला नाबालिग पोता! पहले चाकुओं से गोदा और फिर दोस्त संग मिलकर शव को लगाया ठिकाने

दादा का हत्यारा निकला नाबालिग पोता! पहले चाकुओं से गोदा और फिर दोस्त संग मिलकर शव को लगाया ठिकाने

by Amit Dubey 16 August 2026, 10:18 AM IST
16 August 2026, 10:18 AM IST
Grandfather Killed in Rajasthan

Grandfather Killed in Rajasthan: राजस्थान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक नाबालिग पोते ने अपने 85 वर्षीय दादा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. इतना ही नहीं, इस घटना के बाद वह अपने दोस्त के साथ मिलकर दादा के शव को ठिकाने भी लगा दिया था. हत्या में नाबालिग के दोस्त की भी भूमिका बताई जा रही है.

जी हां, राजस्थान के पाली जिले में हुई इस घटना में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. खुलासा इसलिए क्योंकि पुलिस के पास इस बुजुर्ग की हत्या की नहीं बल्कि पहले लापता होने की रिपोर्ट परिवार वालों ने दर्ज कराई थी. अब पुलिस ने इस मामले में नाबालिग आरोपित को पकड़कर कई बड़े खुलासे किए हैं. आइए जानते हैं पूरी खबर.

10 अगस्त को हुई थी घटना

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के पाली जिले में घरेलू झगड़ों के कारण 16 साल के एक नाबालिग लड़के ने अपने दोस्त की मदद से 85 साल के दादा की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया.

उन्होंने बताया कि नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसके दोस्त और खेत की रखवाली करने वाले 50 साल के एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया. यह घटना 10 अगस्त को हुई थी और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने 12 अगस्त को नदी के पास से पीड़ित का शव बरामद किया.

नाबालिग ने हत्या की बात कबूल की- पुलिस

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की छाती पर चाकू के घाव थे और गला घोंटे जाने के निशान भी मिले. शव की पहचान होने के बाद, पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और पीड़ित के घर का दौरा किया. पुलिस के अनुसार, जब नाबालिग से पूछा गया कि परिवार ने बुजुर्ग के लापता होने की सूचना क्यों नहीं दी, तो वह घबरा गया और बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली.

पेचकस और चाकू से दादा पर हमला

पुलिस की जांच के मुताबिक, 12वीं कक्षा के छात्र ने घटना से पहले ऑनलाइन हत्या के तरीकों और मौत के लिए गर्दन पर कितना दबाव चाहिए, इस बारे में जानकारी खोजी थी. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का मोबाइल फोन खंगाला और कथित तौर पर हत्या के तरीकों से जुड़ी सर्च हिस्ट्री पाई.

लड़के ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने और उसके दोस्त ने पेचकस और चाकू से दादा पर हमला किया और फिर उनके शव को एक बोरी में भर दिया. वे कथित तौर पर बोरी को स्कूटर पर नदी के पास एक जगह ले गए, शव को बाहर निकाला और पानी में फेंक दिया, जिसके बाद वे घर लौट आए और सो गए.

बहुओं और पोते-पोतियों के साथ रहते थे बुजुर्ग

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित के चार बेटे थे. उनमें से दो अपने परिवारों के साथ मुंबई में रहते हैं, जबकि दो अन्य की मौत हो चुकी है. पुलिस ने बताया कि वह गांव में अपनी दो बहुओं और पोते-पोतियों के साथ रहते थे.

मुंबई में रहने वाले दोनों बेटों को 13 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता की मौत के बारे में पता चला और उन्होंने पुलिस स्टेशन में हत्या की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कहा कि हत्या के मकसद और दूसरे आरोपी की भूमिका के बारे में आगे की जांच चल रही है.

सोते हुए पिता की हत्या की, फिर मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, नोएडा में 16 साल का लड़का बना खूनी

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?