Home अपराध अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें कौन है वह शख्स

अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें कौन है वह शख्स

by Rashmi Rani 16 July 2024, 5:20 PM IST (Updated 22 August 2025, 5:45 PM IST)
16 July 2024, 5:20 PM IST (Updated 22 August 2025, 5:45 PM IST)
अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाला आईटी इंजीनियर गिरफ्तार, जानें कौन है वह शख्स

Anant Ambani Wedding: मुंबई पुलिस ने अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाले शख्स को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार कर लिया है.

16 July, 2024

Anant Ambani Wedding: मुंबई पुलिस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाले शख्स को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बम की धमकी दी थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आरोपी की पहचान विरल अशरा के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी एक आईटी इंजीनियर है. गुजरात के वडोदरा स्थित आरोपी के आवास से उसे गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी ने क्या दी थी धमकी ?

बता दें कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से हुई. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट वायरल हुआ. इसके बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर थी. आरोपी ने X पर पोस्ट में लिखा था- ‘मेरा दिमाग बेशर्मी से सोच रहा है कि कल (14 जुलाई) अंबानी की शादी में बम फटने के बाद आधी दुनिया उलट जाएगी’. इस पोस्ट के बाद मुंबई पुलिस ने हाई-प्रोफाइल शादी समारोह की सुरक्षा बढ़ा दी थी.

शादी में कई मशहूर हस्तियां हुईं थी शामिल

गौरतलब है कि 12 जुलाई को हुई इस शादी में देश और दुनिया की मशहूर हस्तियों, राजनेताओं, हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज और देश के लगभग सभी शीर्ष क्रिकेटर शामिल हुए थे. यह समारोह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?