Home मनोरंजन Happy Birthday Aamna Sharif: कभी करती थीं TV पर राज, सालों बाद इतना बदल गया है आमना शरीफ का अंदाज

Happy Birthday Aamna Sharif: कभी करती थीं TV पर राज, सालों बाद इतना बदल गया है आमना शरीफ का अंदाज

by Pooja Attri 16 July 2024, 5:53 PM IST (Updated 22 August 2025, 5:46 PM IST)
16 July 2024, 5:53 PM IST (Updated 22 August 2025, 5:46 PM IST)
Happy Birthday Aamna Sharif: कभी करती थीं TV पर राज, सालों बाद इतना बदल गया है आमना शरीफ का अंदाज

Happy Birthday Aamna Sharif: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर देखते हैं उनके कुछ शानदार लुक्स.

16 July, 2024

Happy Birthday Aamna Sharif: आमना शरीफ टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं. आज वह अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में टीवी सीरियल ‘कहीं तो होगा’ के साथ की थी. इस सीरियल में उनके किरदार ‘कशिश’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला. आज भी फैन्स उनकी खूबसूरती और स्टाइल के भी दीवाने हैं. आइए आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर देखते हैं उनके कुछ खूबसूरत एथनिक लुक्स.

व्हाइट अनारकली

एक्ट्रेस आमना शरीफ इस व्हाइट कलर के अनारकली सूट में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं. इसका डीप वी नेक और बॉर्डर पर लगी गोल्डन गोटापट्टी सूट की शोभा बढ़ा रहे हैं. अपने लुक को उन्होंने गोल्डन हाई हील्स, पेस्टल ग्रीन चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और गजरे के साथ पूरा किया.

पेस्टल गरारा सेट

इस पेस्टल पिंक गरारा सेट में आमना बहुत ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं. हैवी गोल्डन कढ़ाई वर्क इस आउटफिट को और आकर्षक बना रहा है. उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए पेस्टल ग्रीन लटकन वाले ईयररिंग्स और मांग टीके का सहारा लिया.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

डार्क ब्लू सूट

इस डार्क ब्लू कलर के सूट में आमना की खूबसूरती को बयां करना मुश्किल है. इस गोल्डन कढ़ाई वाले सूट के साथ उन्होंने रेड कलर की चूड़ियां पेयर की जो उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं. वहीं, अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स के साथ खुले बालों में गजरा लगाया.

पिंक सूट

इस बेबी पिंक कलर के सूट में आमना बेहद सुंदर लग रही हैं. इस पाकिस्तानी सूट को एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के साथ पेयर किया. अपने लुक को पूरा करने के लिए आमना ने मिनिमल मेकअप के साथ बालों की हाफ पोनीटेल बनाई.

पाउडर ब्लू अनारकली

इस पाउडर ब्लू कलर के अनारकली सूट में आमना हसीन दिख रही हैं. इस नेट सूट को उन्होंने प्लाजो पैंट के साथ पेयर किया. अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आमना ने ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी और खुले बालों का सहारा लिया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?