Home अपराध भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट- मल्लिकार्जुन खड़गे  

भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट- मल्लिकार्जुन खड़गे  

by Live Times 22 December 2023, 5:48 PM IST (Updated 26 July 2025, 1:52 PM IST)
22 December 2023, 5:48 PM IST (Updated 26 July 2025, 1:52 PM IST)
भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुरुवार को आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए थे

22 दिसंबर 2023

गुरुवार को आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए थे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आतंकवाद को लेकर कहा कि भारत आतंक के खिलाफ एकजुट है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरूवार को आतंकवादियों के हमले में शहीद पांच जवानों की शहादत को लेकर खड़गे सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में सैन्यकर्मियों की शहादत से गहरा दुख हुआ। सर्वोच्च बलिदान देने वाले नायक बीरेंद्र सिंह, नायक करण कुमार, राइफलमैन चंदन कुमार, राइफलमैन गौतम कुमार को उनके अदम्य और दृढ़ साहस के लिए सलाम।

आगे खड़गे ने लिखा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। हम घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने लिखा कि हम राजौरी और पीर पंजाल रेंज के इलाकों में हो रहे इन जघन्य आतंकी हमलों की निंदा करते हैं और भारत आतंकवाद के संकट के खिलाफ एकजुट है।

आपको बता दें कि गुरूवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घातक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए। जबकि दो घायल हैं।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?