Home Latest News & Updates 9 साल की बच्ची से जहाज में उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने मदरसा शिक्षक सैयद मोहम्मद को किया गिरफ्तार

9 साल की बच्ची से जहाज में उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने मदरसा शिक्षक सैयद मोहम्मद को किया गिरफ्तार

by Sachin Kumar 13 October 2026, 2:31 PM IST (Updated 13 October 2026, 2:32 PM IST)
13 October 2026, 2:31 PM IST (Updated 13 October 2026, 2:32 PM IST)
Kochi Madrasa teacher arrested sexually assaulting minor girl

Keralam News: लक्षद्वीप से केरलम के कोच्चि जा रहे एक जहाज में 9 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने लक्षद्वीप निवासी मदरसा शिक्षक सैयद मोहम्मद नौफल को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शिक्षक ने बच्ची को समुद्र दिखाने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसने बच्ची का यौन शोषण किया। घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ.

मां की हो गई थी तबियत खराब

पुलिस ने बताया कि कोच्चि की यात्रा के दौरान हुई इस घटना के सिलसिले में शनिवार को मामला दर्ज किया गया. बच्ची अपनी मां के साथ इस जहाज में यात्रा कर रही थी. बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान मां की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद वह आराम कर रही थी. इसी दौरान आरोपी सैयद मोहम्मद नौफल ने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया. वहीं, पीड़िता ने जब अपनी मां को बताया और मां तत्काल जहाज के सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

अहमदाबाद से नोएडा हो रही थी बच्चों की तस्करी, 1300 CCTV कैमरे खंगालने के बाद पकड़ी गई महिला

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

अधिकारियों ने बताया कि जब जहाज कोच्चि पहुंचा तो नौफल को फोर्ट कोच्चि कोस्टल पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं, लोकल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम’ (POCSO) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मां ने बताई आपबीती

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मां ने अपनी आपबीती बताई. बेटी की बात सुनने के बाद मां ने तत्काल जहाज के सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी. शिकायत मिलने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया. इसके बाद जब जहाज कोच्चि पहुंचा तो आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाला कर दिया गया. बता दें कि आरोपी लक्षद्वीप का रहने वाला है और वह मदरसा में पढ़ाता है. अब पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

“मैने पापा को मार दिया…” पिता की गंदी हरकतों से परेशान थी बेटी, हत्या के बाद खुद पुलिस को फोन किया

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?