Home Latest News & Updates ऑनलाइन गेमिंग के बाद खूनी खेल! झगड़ा होने पर युवक के सिर चढ़ा खून, दोस्त की गला रेतकर की हत्या

ऑनलाइन गेमिंग के बाद खूनी खेल! झगड़ा होने पर युवक के सिर चढ़ा खून, दोस्त की गला रेतकर की हत्या

by Neha Singh 4 October 2026, 11:13 AM IST (Updated 4 October 2026, 11:14 AM IST)
4 October 2026, 11:13 AM IST (Updated 4 October 2026, 11:14 AM IST)
Online Gaming Murder

Online Gaming Murder: ऑनलाइन गेमिंग की लत इतनी खतरनाक होती है कि लोग इसके लिए अपराधी तक बन जाते हैं. ऐसा ही एक मामला मुंबई के सांताक्रूज इलाके से आया है. यहां एक युवक ने गेम खेलने के दौरान हुए झगड़े के कारण अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि शनिवार को सांताक्रूज इलाके में ऑनलाइन मोबाइल गेमिंग को लेकर हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया. एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से अपने दोस्त का गला काट दिया. एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बहस के बाद किया हमला

पुलिस के अनुसार, यह घटना कलिन इलाके में सेंट रॉक चर्च की सीढ़ियों पर देर रात करीब 1:30 बजे हुई. पीड़ित जिसकी पहचान दिलशाद शाह के तौर पर हुई है, अपने दोस्तों के साथ बैठा था, तभी अर्बेज शाह ने दिलशाद के भाई सलमान फारूक शाह से फोन पर झगड़ा शुरू कर दिया. उसने आरोप लगाया कि वे ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उसकी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे. इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई. फोन पर हुई बहस के कुछ ही देर बाद, अर्बेज ने कथित तौर पर चाकू से दिलशाद पर हमला कर दिया.

तीन आरोपी गिरफ्तार

सलमान की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया. अधिकारी ने बताया कि अर्बेज शाह, मुसाहिद वकील अहमद खान और कौसर अली जमील शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें मुख्य आरोपी अर्बेज शाह के साथ-साथ मुसाहिद वकील अहमद खान और कौसर अली जमील शाह शामिल हैं. आगे की जांच चल रही है.

गहने लूटकर महिला को कूएं में फेंका

पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं. तेलंगाना में ऑनलाइन गेमिंग में 21 साल के कॉलेज छात्र दिनेश रेड्डी के ऊपर ₹4 लाख का कर्ज हो गया. उसने पैसे के लिए तंगराला लक्ष्मी नाम की 55 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने महिला को काम देने के बहाने एक सुनसान जगह पर बुलाया, उसके गहने और नकद लूट लिए और फिर अपनी पहचान छिपाने के लिए उसे कुएं में धकेल दिया. जब महिला एक रस्सी पकड़कर पानी की सतह पर बनी रही, तो आरोपी ने रस्सी काट दी ताकि वह डूब जाए.

चंदौली में हॉस्पिटल के मैनेजर ने किया कांड, डॉक्टर की गैर-मौजूदगी में कर दी सर्जरी, महिला की मौत

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?