Meerut News: मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र की धीरखेड़ा पुलिस चौकी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बाइक चोरी के आरोपी ने पुलिस चौकी के टॉयलेट में रखा क्लीनर पीकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना के बाद चौकी में अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच मामले में कथित लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, गाजियाबाद के नूरपुर गांव निवासी मिथुन को चोरी की बाइक काटकर उसके पुर्जे छिपाने के आरोप में पूछताछ के लिए पुलिस चौकी लाया गया था. इसी दौरान उसने टॉयलेट में जाकर क्लीनर पी लिया. वहीं, हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया.
पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया
वहीं, किठौर के सर्कल ऑफिसर विश्वज्योति राय ने बताया कि गाजियाबाद के नूरपुर का रहने वाला मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में लाया गया था. विश्व ज्योति ने आगे कहा कि सुबह के समय मिथुन टॉयलेट गया, जहां उसने कथित तौर पर वहां रखा केमिकल पी लिया. साथ ही घटना की गंभीरता और कथित लापरवाही के चलते सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस BBGTS मूर्ति ने पुलिस पोस्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर हरिओम गौतम को सस्पेंड कर दिया. राय ने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं.
दिल्ली : शाहदरा में 13 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर दी जान, देर से घर लौटने पर परिवार ने लगाई थी डांट
टॉयलेट में मिला बदहवास
बताया जा रहा है कि हालात बिगड़ने के बाद मेरठ के जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने के मुताबिक, मंगलवार को मिथुन ने सुबह करीब चार बजे टॉयलेट जाने की बात कही. इसके बाद एक सिपाही उसे शौचालय तक लेकर गया. जब वह 15 मिनट तक बाहर नहीं आया तो सिपाही ने आवाज लगाई. कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजा खोला तो मिथुन बदहवास हालात में नीचे पड़ा था. मिथुन ने पुलिस को बताया कि उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया है.
आरोपी को दो अस्पताल में लेकर गए
हालात को देखते हुए पुलिस सबसे पहले एनसीआर मेडिकल कॉलेज लेकर गई. इसके बाद जब हालात गंभीर होने लगे तो जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां पर अब पुलिस की निगरानी में आरोपी का इलाज चल रहा है. सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि फिलहाल मिथुन की हालत ठीक है.
News Source: PTI
