UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सेना के एक जवान का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एम्बुलेंस की सड़क किनारे खड़े ट्रक के साथ टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जवान के परिजन उसका पार्थिव शरीर लेकर लखनऊ से गाजीपुर जा रहे थे.
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा प्रशासन
पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस सेना के सूबेदार सत्यवान फौजी का पार्थिव शव को लेकर घर जा रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मृतकों की पहचान एम्बुलेंस चालक जसपाल, राजन सिंह (भूपति के बेटे), गौरव सिंह (सत्यभान के बेटे) और राम समझ (जयसिंह के बेटे) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि यह हादसा यूपी के अंबेडकर नगर जिले में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रेलर से पार्थिव शरीर लखनऊ से गाजीपुर ले जा रही थी.
दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास भीषण हादसा : ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, 1 की मौत, 3 गंभीर
शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जहां पर स्थानीय ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी. इसके कुछ देर बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय निवासियों की मदद से बचाव अभियान चलाया. इसी बीच सभी ने मिलकर एंबुलेंस में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टामार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, हलियापुर के पास एंबुलेंस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भयानक थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए.
जिलाधिकारी ने दी जानकारी
घटना को लेकर डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सूबेदार सत्यवान सिंह मेरठ में पोस्टेड थे. इनका चंडीगढ़ कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किडनी का ट्रांसप्लांट के तीन दिन बाद मौत हो गई. उनको लेकर आर्मी के एक जवान और परिवार लेकर गाजीपुर लेकर जा रहे थे. एक अर्टिगा पीछे थे और घर के लोग एंबुलेंस में सवार थे. ड्राइवर की मौत हुई है वो चंडीगढ़ का रहने वाला है. बाकी दो लोग देवरिया के रहने वाले हैं.
