Home Latest News & Updates ‘पहले बांधा, फिर चाकू से किया वार…’ नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने की दरिंदगी की सारी हदें पार

‘पहले बांधा, फिर चाकू से किया वार…’ नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने की दरिंदगी की सारी हदें पार

by Sachin Kumar 8 August 2026, 2:21 PM IST (Updated 8 August 2026, 3:34 PM IST)
8 August 2026, 2:21 PM IST (Updated 8 August 2026, 3:34 PM IST)
Nagpur rape case Police seize weapons Thane

Nagpur Crime: नागपुर पुलिस 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न के मामले की जांच कर रही है. इसी बीच पुलिस ने ठाणे जिले में आरोपी के घर से धारदार हथियार, एक लैपटॉप और बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक बरामद किए. पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय आरोपी निर्मय माधव पखारे ने नाबालिग लड़की को करीब 30 घंटे तक कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसके शरीर पर चाकू से करीब 20 जगह चोट पहुंचाने का आरोप है.

आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पखारे फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने नाबालिग लड़की को नागपुर के डिंगोरी इलाके में स्थित उसके किराए के कमरे से बरामद किया था. पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद सभी सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि हुडकेश्वर पुलिस थाने की एक टीम ने शुक्रवार को ठाणे स्थित पखारे के घर पर छापा मारा. तलाशी के दौरान पुलिस को आठ चाकू, चॉपर और अन्य धारदार हथियार, एक लैपटॉप तथा बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक मिले. पुलिस अब इन सामानों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका इस्तेमाल मामले में किस तरह किया गया था.

साइबर क्राइम का नया हॉटस्पॉट बना बिहार: नवादा दूसरे और पटना 7वें नंबर पर, हाई-लेवल मीटिंग में मचा हड़कंप

कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

इसके अलावा आरोपी अपने पिता से अलग होकर अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहता था. उसकी मां का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा है. इसी बीच सीने में दर्द की शिकायत के बाद पखारे को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की सलाह पर उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया है. वहीं, गुरुवार को पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट ने पखारे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का फोन अनलॉक कर लिया है. अब पुलिस फोन में मौजूद चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल डेटा की जांच कर रही है. इसके जरिए पुलिस घटना के पूरे क्रम का पता लगाने और मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है.

POCSO एक्ट के तहत किया केस दर्ज

आरोप है कि पखारे ने पीड़िता के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे नागपुर के डिंगोरी इलाके में एक किराए घर में बुला लिया और वहां पर 30 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाया. फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए और कई बार उसका यौन शोषण किया. पुलिस ने 3 अगस्त की रात कमरे का दरवाजा तोड़कर लड़की को बचाया. अब पुलिस ने पखारे के खिलाफ ‘प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंस’ (POCSO) एक्ट और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है.

‘पापा ने घर बुलाया है…’, एमपी में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या; जंगल में मिली लाश

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?