Home मनोरंजन Kangana Ranaut की Bharat Bhhagya Viddhaata अब OTT पर, 26/11 के नायकों की कहानी देखें घर बैठे

Kangana Ranaut की Bharat Bhhagya Viddhaata अब OTT पर, 26/11 के नायकों की कहानी देखें घर बैठे

by Preeti Pal 8 August 2026, 2:41 PM IST (Updated 8 August 2026, 3:36 PM IST)
8 August 2026, 2:41 PM IST (Updated 8 August 2026, 3:36 PM IST)
Kangana Ranaut की Bharat Bhhagya Viddhaata अब OTT पर, 26/11 के नायकों की कहानी देखें घर बैठे

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर बनी ये फिल्म उन लोगों की कहानी दिखाती है, जिनका नाम शायद सुर्खियों में नहीं आया. हालांकि, उन्होंने उस खौफनाक रात कई जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की. फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन मनोज टपाड़िया ने किया है. वही इस फिल्म के राइटर भी हैं. ऐसे में अगर आपको सच्ची घटनाओं से जुड़ी और देशभक्ति से भरी कहानियां पसंद हैं, तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है.

कब और कहां देख?

‘भारत भाग्य विधाता’ की ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स ने घोषणा की है. उन्होंने बताया कि ये फिल्म 14 अगस्त को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. यानी स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले फैंस इस कहानी को घर बैठे देख पाएंगे. फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए प्लेटफॉर्म ने एक नया ट्रेलर भी रिलीज़ किया है. इसमें 26/11 की उस रात की झलक दिखाई गई है और उन गुमनाम नायकों की कहानी पर फोकस किया गया है, जिन्होंने डर के बीच भी अपना फर्ज निभाया.

Ramayana का ट्रेलर बना ग्लोबल सेंसेशन! Ranbir Kapoor और रिलीज से पहले रचा नया इतिहास

26/11 की कहानी

मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमलों को देश शायद ही कभी भूल पाएगा. आमतौर पर इस घटना की चर्चा सुरक्षा बलों की बहादुरी और आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में होती है. हालांकि, ‘भारत भाग्य विधाता’ इसी घटना को एक अलग नजरिए से दिखाती है. फिल्म की कहानी मुंबई के कामा और एल्ब्लेस हॉस्पिटल पर है. उस रात अस्पताल में नर्स, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी और दूसरे स्टाफ अचानक आई संकट के बीच मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं. उनके सामने एक तरफ आतंक का खतरा था, तो दूसरी तरफ उन मरीजों की जिंदगी थी, जिन्हें किसी भी हालत में अकेला नहीं छोड़ा जा सकता था.

क्यों खास है फिल्म?

कंगना रनौत फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसकी प्रोड्यूसर भी हैं. उनका कहना है कि वो उन हेल्थकेयर वर्कर्स की अनकही कहानियों को पर्दे पर लाना चाहती थीं, जिन्होंने 26/11 के दौरान आतंक और इंसानियत के बीच खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई. यही वजह है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म की रिलीज काफी खास हो जाती है.

क्यों देखें भारत भाग्य विधाता

अगर आपको सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में पसंद हैं और आप ऐसी कहानियां देखना चाहते हैं, जिनमें सिर्फ स्टार पावर नहीं बल्कि एक मैसेज भी हो, तो ‘भारत भाग्य विधाता’ देख सकते हैं. ये फिल्म याद दिलाती है कि मुश्किल समय में ही असली हिम्मत की पहचान होती है. 26/11 की उस भयानक रात में अस्पताल के अंदर मौजूद कई लोगों ने ऐसा काम किया, जो वाकई में बहुत मुश्किल था.

कुत्तों की वफादारी और बच्चे की जिद की दिल छू लेने वाली कहानी है Ohh My Dog

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?