Home Decor: घर को खूबसूरत बनाने के लिए हर चीज एक जैसी और बिल्कुल नई होना जरूरी नहीं है. सबसे खूबसूरत घर वही लगते हैं, जहां पुरानी विरासत और मॉर्डन स्टाइल का कॉम्बिनेशन दिखाई देता है. आजकल होम डेकोर में एंटीक और कलेक्टेबल पीसेज का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. वजह साफ है, कि ऐसी चीजें घर को सिर्फ सजाती नहीं, बल्कि उसकी पहचान बदल देती हैं. अगर आपके घर का इंटीरियर मॉडर्न है, तो इन 6 तरह के एंटीक और हैंडक्राफ्टेड डेकोर पीसेज के साथ उसमें विंटेज चार्म आसानी से जोड़ा जा सकता है.
हैंडक्राफ्टेड पीसेज
हाथ से बनाई गई चीजों की खूबसूरती ही अलग होती है. हैंडक्राफ्टेड चीज़ें दशकों से लोगों को अपनी तरफ खींचती आई हैं. मार्बल, लकड़ी, पीतल और सेमी-प्रेशियस स्टोन्स से बने सजावटी सामान घर में रॉयल टच जोड़ सकते हैं. इसके लिए आप खूबसूरत स्कल्पचर को सेंटर टेबल पर रखें या बुकशेल्फ पर सजाएं, ये मॉडर्न फर्नीचर के साथ भी शानदार लगेगा.

दीवारों को बनाएं खास
अगर आपको सिर्फ छोटे सजावटी सामान की जगह कुछ बड़ा और इम्प्रेसिव चाहिए, तो कलेक्टिव आर्टवर्क पर ध्यान दे सकते हैं. यहां ट्रेडिशनल भारतीय शिल्प को मॉर्डन डिजाइन के साथ सजा सकते हैं. कॉपर एनामेलिंग और वुड कार्विंग जैसी तकनीकों से बने इंस्टॉलेशन दीवारों को एक लुक दे सकते हैं. ये पारंपरिक दिखने के बावजूद मॉडर्न इंटीरियर में आसानी से मिल जाते हैं.
अगस्त में घूमने का है प्लान? उत्तराखंड से ओडिशा तक ये 10 जगहें बना देंगी आपकी वेकेशन यादगार
क्लासिक स्कल्पचर
क्लासिक डिजाइन पसंद करने वालों के लिए डेकोर पीसेज सबसे बढ़िया रहते हैं. खासकर नक्काशीदार वाले स्कल्पचर काफी काम आते हैं. इन्हें लिविंग रूम के किसी कोने में रखें और आसपास का डेकोर थोड़ा मिनिमल रखें, ताकि पूरा ध्यान स्कल्पचर पर जाए.

भारतीय विरासत से जुड़े
अगर आपको भारतीय संस्कृति और कला पसंद है, तो कुछ कलेक्टेबल पीसेज घर के लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. यहां मंदिरों, लोक परंपराओं, धार्मिक जगहों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित स्कल्पचर आराम से मिल जाते हैं.
विंटेज अंदाज
अगर आपको पुरानी चीजों में छिपी कहानी पसंद है तो, विंटेज कलेक्शन आपको जरूर पसंद आएगा. केरलम का पारंपरिक नेत्तुर पेटी, विंटेज चीनी टेराकोटा योद्धा, बालीनीज़ मास्क और जापानी पोर्सिलेन का टीपॉट जैसे पीसेज मॉर्डन घर में म्यूजियम जैसा माहौल बना देते हैं.

हैंड पेंटेड कलेक्टेबल्स
अगर घर में थोड़ा कलर और आर्टिस्टिक टच चाहिए, तो हैंड पेंटेड डेकोर पीसेज एक अच्छा ऑप्शन हैं. इन पर मिनिएचर पेंटिंग, फूल-पौधों, वन्यजीवों और भारतीय पारंपरिक डिजाइनों से प्रेरित बारीक काम किया जाता है. इन पीसेज को अकेले भी सजाया जा सकता है. कई छोटे ऑब्जेक्ट्स को साथ रखकर एक खूबसूरत कलेक्शन भी बनाया जा सकता है.
इतिहास को करीब से जीना है तो घूम आइए भारत के ये किले, हर दीवार सुनाती है वीरता और विरासत की कहानी
