Home अपराध पुणे पोर्श कार हादसा में एक बड़ा खुलासा, सैंपल से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टरों को किया गिरफ्तार

पुणे पोर्श कार हादसा में एक बड़ा खुलासा, सैंपल से छेड़छाड़ के आरोप में दो डॉक्टरों को किया गिरफ्तार

by Live Times 27 May 2024, 2:22 PM IST (Updated 30 August 2025, 4:29 PM IST)
27 May 2024, 2:22 PM IST (Updated 30 August 2025, 4:29 PM IST)
Pune Porsche crash

Pune Porsche crash : पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें ब्लड के सैंपल में कथित हेरफेर और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

27 May, 2024

Pune Porsche crash : पुण पोर्श कार हादसे मामले में 17 वर्षीय लड़के के ब्लड सैंपल में हेरफेर करने और सबूतों को नष्ट करने के आरोप में ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के फॉरेंसिंक डिपार्टमेंट के प्रमुख शामिल हैं.

सैंपल नष्ट करने का लगा आरोप

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें ब्लड के सैंपल में कथित हेरफेर और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं पकड़े गए लोगों की पहचान डॉ. अजय तावरे और श्रीहरनोर के रूप में की गई है. कथित तौर पर कई फर्जीवाड़े सामने आने के बाद इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी.

तेज रफ्तार पोर्शे ने दो इंजीनियरों को उड़ा दिया था

इस मामले में पुण के कमिश्नर अमितेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले के बारे में जांच के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पुणे पोर्शे मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी डॉक्टर से पूछताछ में खुलासा हुआ कि फॉरेसिंक विभागाध्यक्ष डॉ. अजय तवारे के निर्देश पर ही सैंपल में छेड़छाड़ की है. बता दें कि 19 मई की सुबह कथित तौर पर नाबालिग ने तेज रफ्तार पोर्शे की चपेट में आने से दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?