Delhi Crime: दिल्ली के नारायणा इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शनिवार रात 12वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा सुमित गिरी दिनभर घर पर था और शाम को अपने दोस्त अमन के साथ बाहर टहलने गया था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई. वहीं, झगड़े के बीच बीच-बचाव करने आया संगम नाम का एक युवक भी घायल हो गया. पुलिस ने चश्मदीद के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है.
‘पापा’ कहने से शुरू हुआ पूरा विवाद
मामला यह है कि दोस्तों के बीच में बहस इस बात से शुरू हुई थी कि उनमें से एक ने दूसरे से उसे ‘पापा’ कहने के लिए कहा था. इस दौरान चार लड़कों के बीच कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ़ता चला गया. इसके बाद सुमित पर हमला कर दिया. वहीं, अस्पताल में मौजूद सुमित के पिता का कहना है कि मेरे बेटे की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी. परिवार और दोस्तों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के अनुसार, सारे लड़के नारायणा गांव के ही रहने वाले हैं. इस मामले में सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन सभी पर कार्रवाई की जा रही है.
IIT बॉम्बे में सनसनी : ChatGPT से नकल पकड़े जाने के बाद छात्र ने लगाया मौत को गले, फंसे प्रोफेसर
बीच-बचाव के बीच एक अन्य दोस्त भी हुआ घायल
पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार की रात करीब 9.30 बजे हुई, जब अमन और नरसिंह नाम के दोस्त पायल सिनेमा से मोटरसाइकिल पर नारायणा गांव जा रहे थे. वापसी में अपने जान-पहचानने वालों से सुमित और अमन की मुलाकात हुई. बातचीत के दौरान अमन ने मजाक में नरसिंह से उसे पापा कहने के लिए कहा. पुलिस ने आगे बताया कि इस मजाक में नरसिंह ने अमन को चाकू से धमकाया और इस दौरान लड़ाई में सुमित भी शामिल हो गया. इसके बाद उनका एक और दोस्त सरगम मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने की कोशिश में घायल हो गया.
एक-दूसरे को जानते थे मृतक और आरोपी
गंभीर रूप से घायल होने के बाद अमन ने सुमित के परिवार को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सुमित के पिता और अमन उसे DDU अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर नारायण पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोग नारायणा गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते हैं.
बुजुर्ग महिला ने बेटे और पोते को लगाई आग, खुद पेड़ से लटकी, मेरठ में पेंशन की लालच ने उजाड़ा परिवार
News Source: PTI
