Pichwai Saree: अगर आपको ऐसा आउटफिट पसंद है जिसमें सिर्फ रंग और डिजाइन नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी छिपी हो, तो पिचवई साड़ियां आपके लिए ही हैं. राजस्थान के नाथद्वारा से निकली ये कला कभी मंदिर की दीवारों और भगवान श्रीनाथजी की मूर्तियों के पीछे सजने वाले बड़े कपड़ों पर दिखाई देती थी. अब यही पारंपरिक कला साड़ियों पर उतरकर फैशन की दुनिया में अपनी खास जगह बना रही है. पिचवई आर्ट में मोर, कमल, गाय, गोपियां और नेचर से जुड़े खूबसूरत सीन देखने को मिलते हैं. गहरे लाल, हरे, गोल्डन और दूसरे ट्रेडिशनल रंग इस आर्ट को और रॉयल लुक देते हैं. खास बात यह है कि आज पिचवई साड़ियां सिर्फ पूजा या खास मौकों के लिए ही नहीं हैं. इन्हें ऑफिस से लेकर शादी और पार्टी तक अलग-अलग अंदाज में पहना जा सकता है.

सॉफ्ट सिल्क
अगर आप हल्की साड़ी चाहती हैं, तो सॉफ्ट सिल्क पिचवई साड़ी अच्छा ऑप्शन है. इस कपड़े पर डिजिटल पिचवई प्रिंट काफी साफ और खूबसूरत दिखता है. मोर के पंख, फूलों के बॉर्डर और बारीक डिजाइन आसानी से नजर आते हैं. पिंक, पीच, स्काई ब्लू और व्हाइट जैसे हल्के रंग डीली वियर के साथ-साथ फैमिली फंक्शन के लिए भी अच्छे लगते हैं.

बनारसी गडवाल पट्टी
अगर त्योहारों में थोड़ा शाही अंदाज चाहिए तो बनारसी गडवाल पट्टी वाली पिचवई साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं. इसमें बनारसी ज़री बॉर्डर और पिचवई मोटिफ्ट का खूबसूरत कॉम्बिनेशन दिखता है. दीवाली, नवरात्रि या वेडिंग फंक्शन पर ये साड़ी बिना ज्यादा एक्स्ट्रा एक्सेसरीज के भी आपका पूरा लुक तैयार कर सकती है.
2026 में फेस्टिव लुक को दें नया ट्विस्ट, Polka Dot Sarees से बनाइए हर महफिल में स्टाइल स्टेटमेंट

लिनन पिछवाई साड़ी
ऑफिस में साड़ी पहनना पसंद है लेकिन बहुत भारी लुक नहीं चाहिए, तो लिनन पिछवाई साड़ी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. लिनेन कपड़ा हल्का और कंफर्टेबल होता है. आप किसी भी मौसम और जगह पर इस तरह की साड़ी पहनकर जा सकती हैं. ब्राउन, वाइन, पर्पल और ब्लू जैसे शेड्स प्रोफेशनल लुक के लिए परफेक्ट रहते हैं.

पैठानी सिल्क पिचवई
शादी या बड़े फंक्शन के लिए पैठानी सिल्क पिचवई साड़ी बढ़िया रहती है. जब पिचवई मोटिफ को सिल्क में बुना जाता है, तो डिजाइन में हल्का उभरा हुआ टेक्सचर आता है और रोशनी पड़ने पर साड़ी और भी खूबसूरत नज़र आती है. लाल, मैजेंटा वाइन, रॉयल ब्लू और ब्लैक जैसे रंग वेडिंग फंक्शन के लिए बहुत शानदार रहते हैं.

पेस्टल पिचवई
अगर आपको बहुत गहरे रंग पसंद नहीं हैं तो पेस्टल शेड की पिचवई साड़ी आपके काम की हैं. गुलाबी, टील, लाइम ग्रीन, ऑरेंज और स्काई ब्लू जैसे शेड्स हल्दी जैसे डे टाइम फंक्शन के लिए खूबसूरत ऑप्शन हैं.

डोला सिल्क
पार्टी या रिसेप्शन में कुछ अलग पहनना है तो डोला सिल्क पिचवई कलमकारी साड़ी एक शानदार ऑप्शन है. इसमें पिचवई मोटिफ और कलमकारी की बारीक लाइनवर्क का खूबसूरत कॉम्बिनेशन मिलता है. ऑलिव, हल्का हरा, कॉफी ब्राउन और रेड जैसे शेड्स इसे पार्टी और फेस्टिव दोनों मौकों के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
Kareena Kapoor ने सिर से पैर तक पहना Mustard कलर, डिजाइनर सूट में दिखा बेबो का देसी अंदाज
