Home अपराध NEET पेपर लीक मामले में HC में पेंडिंग याचिकाओं पर SC का नोटिस, अगली सुनवाई 18 जुलाई को

NEET पेपर लीक मामले में HC में पेंडिंग याचिकाओं पर SC का नोटिस, अगली सुनवाई 18 जुलाई को

by Live Times 15 July 2024, 6:25 PM IST (Updated 22 August 2025, 5:11 PM IST)
15 July 2024, 6:25 PM IST (Updated 22 August 2025, 5:11 PM IST)
सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिया निर्देश, IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की लेनी होगी राय

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई की.

15 July, 2024

NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए निजी पक्षों को नोटिस जारी किया है. NTA ने कहा था कि पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के आरोपों पर NEET-UG 2024 को रद्द करने की मांग करने वाली याचिकाएं कई हाई कोर्ट में लंबित हैं.

18 जुलाई को लंबित याचिकाओं के साथ होगा विचार

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की. न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी इस पीठ में शामिल रहे. याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने कहा कि इन याचिकाओं पर 18 जुलाई को NEET-UG विवाद पर लंबित याचिकाओं के साथ विचार किया जाएगा.

अब तक 42 लोगों की हुई है गिरफ्तारियां

NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच कर रही केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI ) ने बिहार से 2 और झारखंड से 5 लोगों को गिरफ्तार कर किया है. गुजरात से भी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है. अब तक 7 राज्यों से कुल 42 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?