Home अपराध दिल्ली में इजराइली दूतावास विस्फोट मामला

दिल्ली में इजराइली दूतावास विस्फोट मामला

by Live Times 27 December 2023, 4:19 PM IST (Updated 28 July 2025, 12:44 PM IST)
27 December 2023, 4:19 PM IST (Updated 28 July 2025, 12:44 PM IST)
दिल्ली में इजराइली दूतावास विस्फोट मामला, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षा और कड़ी की गई

27 दिसंबर 2023

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षा और कड़ी की गई

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इजराइली दूतावास के नजदीक मंगलवार शाम को हुए विस्फोट मामले में सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। वैसे इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही इजराइली दूतावास के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

सूत्रों की माने तो विस्फोट से कुछ देर पहले दो युवकों को घटनास्थल के करीब सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों ने दूतावास और आसपस स्थित कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला है। घटनास्थल का दौरा करने वाले सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि यहां विस्फोटक का कोई अवशेष नहीं मिला, इसलिए रासायनिक विस्फोट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

घटनास्थल से इजराइली राजदूत को लिखा गया अभद्र भाषा में एक पत्र भी बरामद किया गया है। जिसके बाद फिंगर प्रिंट की पहचान के लिए पत्र को फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पत्र में यहूदी, फलस्तीन और गाजा जैसे शब्दों का जिक्र है।

आपको बता दें कि 2021 में इजाराइली दूतावास के पास विस्फोट में कुछ कार क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसकी जांच एनआईए ने की थी।

मंगलवार को क्या हुआ था ?

  • पुलिस नियंत्रण कक्ष को शाम को 5 बजकर 33 मिनट दूतावास के पीछे जिंदल हाउस की ओर एक तेज आवाज सुने जाने की सूचना देने वाली कॉल आयी।
  • सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कवॉड और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।  
  • करीब तीन घंटे तक इलाके में तलाश अभियान चलाया गया।
  • एनआईए की एक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
  • इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?