326
27 December 2023
28 दिसंबर को मेगा रैली, नारा होगा ‘हैं तैयार हम’
28 दिसंबर को कांग्रेस नागपुर से चुनावी बिगुल फूकने की तैयारी कर रही है।गुरुवार को पार्टी के 139वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस अपनी मेगा रैली करेगी। ‘हैं तैयार हम’ के नारे के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होने कहा कि “ये देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।”
अपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग
