Punjab News : पंजाब के नवांशहर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने वाले तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों में 13 वर्षीय परमजीत सिंह खालसा और 21 वर्षीय दिलप्रीत सिंह शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक काफी घनिष्ठ मित्र थे और ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ रहते थे. शुरुआती जांच से पता चला है कि 21 वर्षीय दिलप्रीत सिंह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था और कथित तौर पर गेम में काफी पैसे हार गया था. इसके बाद वह मानसिक तनाव में था.
डर और दबाव की बात सामने आई
बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद दिलप्रीत सिंह परिवार के डर और दबाव में था. इसी बीच तीनों दोस्तों द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाए जाने की घटना सामने आई. हालांकि, इस पूरे मामले की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
जहरीला पदार्थ खाने के बाद तीनों की हालत बिगड़ गई. 13 वर्षीय परमजीत सिंह खालसा की कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी. वहीं, 21 वर्षीय दिलप्रीत सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
तीसरे दोस्त का अस्पताल में इलाज जारी
घटना में शामिल तीसरे युवक मनिंदर सिंह का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत पहले से बेहतर है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं.
‘मम्मी पापा सॉरी..’, गेम्स की सनक में 3 बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, गाजियाबाद में सनसनी
परमजीत के अंतिम संस्कार में उमड़ा गांव
परमजीत सिंह खालसा के पोस्टमार्टम के बाद जब उसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव गढ़पधाना पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. अंतिम दर्शन के दौरान परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण भावुक नजर आए. बड़ी संख्या में निहंग सिंह भी अंतिम अऑनलाइन गेमिंग का नशाः गहने चुराते पकड़ाया तो कर दी मां की हत्या, झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराहरदास और अंतिम संस्कार में शामिल हुए तथा परमजीत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी.
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर उठे सवाल
इस घटना ने ऑनलाइन गेमिंग के कारण युवाओं पर पड़ने वाले आर्थिक और मानसिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर कम उम्र के युवाओं में ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और आर्थिक नुकसान के संभावित प्रभावों को लेकर परिवारों में चिंता बढ़ी है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि तीनों युवकों ने जहरीला पदार्थ खाने का फैसला किन परिस्थितियों में लिया था और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था.
पंजाब से शालू मिरोक की रिपोर्ट
