Home Latest News & Updates ड्राइवर बॉयफ्रेंड ने किया ब्लैकमेल, तो महिला ने ट्रक में लगा दी आग, पीलीभीत का यह मर्डर हैरान कर देगा

ड्राइवर बॉयफ्रेंड ने किया ब्लैकमेल, तो महिला ने ट्रक में लगा दी आग, पीलीभीत का यह मर्डर हैरान कर देगा

by Neha Singh 19 August 2026, 10:47 AM IST (Updated 19 August 2026, 2:54 PM IST)
19 August 2026, 10:47 AM IST (Updated 19 August 2026, 2:54 PM IST)
Woman Killed Boyfriend

Woman Burns Boyfriend: रिश्तों में कत्ल करना आजकल आम बनता जा रहा है. छोटी सी नाराजगी या लड़ाई-झगड़े के कारण लोग अपने पार्टनर की हत्या कर दे रहे हैं. इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि पिछले महीने पीलीभीत में एक ट्रक ड्राइवर की हत्या करने और उसकी गाड़ी में आग लगाने के आरोप में मंगलवार को एक 40 साल की महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

गुरुद्वारे के पास से महिला गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी दी कि यह हत्या अवैध रिश्ते और कथित ब्लैकमेल के कारण की गई थी. ट्रक ड्राइवर बलविंदर सिंह का शव 10 जुलाई को पूरनपुर थाना इलाके में उसके जले हुए ट्रक के अंदर बहुत बुरी हालत में मिला था. सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सुकीर्ति माधव ने कहा कि आरोपी अमनदीप कौर को पीलीभीत में गोमती गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि कौर, सुखविंदर सिंह की पत्नी थी और मूल रूप से रामपुर जिले के बिलासपुर की रहने वाली थी. फिलहरा वह रुद्रपुर में रह रही थी.

बॉयफ्रेंड ने किया ब्लैकमेल

पुलिस के मुताबिक, मृतक के भाई ने माना कि वह पिछले दो-तीन साल से बलविंदर के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन इसे खत्म करना चाहती थी. जब उसने अलग होने की कोशिश की, तो बलविंदर ने कथित तौर पर उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो उसके परिवार को दिखाने और उन्हें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने की धमकी दी. इसके बाद कौर ने बलविंदर को ठिकाने लगाने की प्लानिंग कर ली. वह उससे मिलने गई और हत्या को अंजाम दिया. उसे लगा था कि हत्या की पता किसी को नहीं चलेगा कि लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा.

ट्रक में आग लगाकर मारा

पुलिस ने बताया कि पिछले महीने कौर ने कथित तौर पर धन्ना बाबा गुरुद्वारा के आगे एक नहर के पास बलविंदर से मुलाकात की. ट्रक के अंदर उसने बलविंदर पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद कौर ने ट्रक पर डीजल डालकर आग लगा दी ताकि बलविंदर की मौत एक हादसा लगे और सबूत मिटाए जा सकें. पुलिस ने बताया कि कौर के खुलासे के बाद जुर्म में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और एक प्लास्टिक कैन बरामद कर ली गई. मृतक के भाई गुरमीत सिंह की शिकायत पर 24 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

शक ने ली मासूम की जान! 14 साल की लड़की की हत्या के आरोप में पिता-दादा गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?