Home Latest News & Updates शक ने ली मासूम की जान! 14 साल की लड़की की हत्या के आरोप में पिता-दादा गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

शक ने ली मासूम की जान! 14 साल की लड़की की हत्या के आरोप में पिता-दादा गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

by Sachin Kumar 18 August 2026, 2:23 PM IST (Updated 18 August 2026, 2:40 PM IST)
18 August 2026, 2:23 PM IST (Updated 18 August 2026, 2:40 PM IST)
14-year-old girl killed meeting boy Haryana

Haryana Crime: हरियाणा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 14 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर एक लड़के से मिलने के शक में हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता और दादा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, लड़की के दादा धर्मपाल और पिता विनोद को सोमवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि हत्या के बाद दोनों ने मिलकर बच्ची के शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया.

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा

आदमपुर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) हरीश ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं, पुलिस को जानकारी मिली थी कि धर्मपाल और विनोद ने कथित तौर पर 14 वर्षीय अपनी लड़की की हत्या करने के बाद शव को धानी मोहब्बतपुर पुल के पास किशनगढ़ नहर में फेंक दिया था. इसी जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने शव को ढूंढने के लिए नदी और उसके आसपास में तलाशी अभियान चलाया और वहां से लड़की की लाश बरामद की.

पहले घर बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया 19 साल की लड़की से दुष्कर्म; आरोपियों में था एक दोस्त भी शामिल

किसी लड़के से मिली थी लड़की

पुलिस के मुताबिक, लड़की के पिता को शक था कि वह 9 अगस्त को किसी लड़के से मिली थी. इसी शक के चलते पिता विनोद और दादा धर्मपाल ने कथित तौर पर 11 अगस्त की रात में गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस नदी के पास पहुंची

पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक रघवीर सिंह 16 अगस्त को सूर्य नगर-दड़ौली रोड पर एक अन्य मामले की जांच कर रहे थे. इस दौरान उन्हें सूचना मिली की 10 या 11 अगस्त की रात में एक बच्ची को मारकर नदी में फेंक दिया गया. इसके बाद पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी.

पैर दबाने में देरी की तो पत्नी को आग लगाकर मार डाला, कोर्ट ने जल्लाद पति को दी उम्रकैद की सजा

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?