Home Latest News & Updates समाज कल्याण विभाग: सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू, 22 मार्च तक होगा आवेदन

समाज कल्याण विभाग: सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू, 22 मार्च तक होगा आवेदन

by Sanjay Kumar Srivastava 19 March 2025, 7:43 PM IST (Updated 28 March 2025, 11:41 AM IST)
19 March 2025, 7:43 PM IST (Updated 28 March 2025, 11:41 AM IST)
Jai Prakash Narayan Sarvodaya Vidyalaya, Lucknow

प्रदेश में समाज कल्याण विभाग एवं जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (पूर्व में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Lucknow: प्रदेश में समाज कल्याण विभाग एवं जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (पूर्व में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. नवोदय पैटर्न पर संचालित ये विद्यालय CBSC से मान्यता प्राप्त हैं, जहां कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के जरिए चयन होगा.

कक्षा 11 में प्रवेश के लिए नहीं देनी होगी परीक्षा

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिये 22 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे. इसके लिये प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को होगी. जबकि 31 मार्च को सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी. कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, बल्कि 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी. गांव के छात्रों को 85% और शहरी छात्रों को 15% सीटों में प्राथमिकता मिलेगी. आरक्षण के तहत 60% सीटें अनुसूचित जाति/जनजाति, 25% अन्य पिछड़ा वर्ग और 15% सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी.

कक्षा 6 और 7 में 70 सीटें होंगी, जबकि कक्षा 8 और 9 में भी रिक्तियों के अनुसार प्रवेश होगा. कक्षा 11 में अधिकतम 20 छात्रों को एडमिशन मिलेगा. पूरी प्रवेश प्रक्रिया जिलाधिकारी के नियंत्रण में होगी और प्रश्नपत्रों का निर्माण व मूल्यांकन DIET द्वारा किया जाएगा. प्रदेश के 94 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी यही प्रक्रिया लागू होगी. सभी चयनित छात्रों की कक्षाएं 1 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी. प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों को बेहतरीन शिक्षा मिले और हर वर्ग के छात्रों को समान अवसर प्रदान किया जाए.

ये भी पढ़ेंः योगी सरकार के 8 साल बेमिसालः किसान खुशहाल, नौकरियों की बहार, ‘हरित प्रदेश’ हुआ उत्तर प्रदेश

  • लखनऊ से राजीव ओझा की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?