CUET UG Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. एक्स पोस्ट में, एजेंसी ने कहा, “इंतजार खत्म हुआ. CUET (UG) 2026 कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स cuet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एनटीए ने रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी, जो वेबसाइट पर उपलब्ध है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या cuet.nta.nic.in लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें, कैप्चा भरकर सबमिट करें. लॉग- इन करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें. रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद, स्टूडेंट को अपने स्कोरकार्ड पर सारी जानकारी ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए. इसमें उनका नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, पर्सेंटाइल स्कोर और दूसरी पर्सनल जानकारी होगी. अगर कोई गलती या अंतर दिखे, तो स्टूडेंट्स को तुरंत उसे रिपोर्ट करें.
कितनों बच्चो के आए 100 परसेंटाइल
एनटीए के मुताबिक, इस बार केवल एक स्टूडेंट ने ही पांच में से चार सब्जेक्ट में 100 परसेंटाइल हालिस किया है. 22 स्टूडेंट्स ने तीन सब्जेक्ट में, 180 स्टूडेंट ने दो सब्जेक्ट में और कुल 3,214 स्टूडेंट्स ने एक-एक सब्जेक्ट में 100 परसेंटाइटल हासिल किया है.
सात सवाल हटे
एनटीए ने रिजल्ट जारी करने से पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और छात्रों से आपत्तियां मांगी थी. स्टूडेंट्स को कुछ सवालों में गड़बड़ियां मिली, तो उन्होंने ऑब्जेक्शन किया. इसके बाद एजेंसी ने फाइनल आंसर की जारी की और पेपर से सात सवाल हटा दिए गए. फाइनल आंसर की में यह भी साफ किया गया है कि ऑब्जेक्शन देखने के बाद कौन से सवाल बदले गए और कौन से सही माने गए.
एडमिशन शुरू
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट CUET-UG, एक स्टैंडर्ड, नेशनल-लेवल एंट्रेंस एग्जाम है जिसे NTA सेंट्रल, स्टेट और चुनिंदा प्राइवेट यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित करता है. CUET-UG रिजल्ट घोषित होने के साथ ही, दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, बीएचयू समते देश भर की सभी यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा. सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अलावा, कई स्टेट यूनिवर्सिटी और दूसरे हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट भी CUET स्कोर के आधार पर एडमिशन देते हैं, इसलिए यह एग्जाम सभी स्कूल पास आउट बच्चों के लिए बहुत जरूरी है.
रांची की अवनी आई अव्वल! CBSE 12th में 500 में 500 नंबर हासिल किए, री-चेक कराई थी कॉपी
News Source: PTI
