Home Latest News & Updates मंगेतर की खूनी साजिश: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत का सनसनीखेज खुलासा, नवंबर में होनी थी शादी

मंगेतर की खूनी साजिश: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत का सनसनीखेज खुलासा, नवंबर में होनी थी शादी

by Sanjay Kumar Srivastava 23 June 2026, 3:01 PM IST (Updated 23 June 2026, 3:07 PM IST)
23 June 2026, 3:01 PM IST (Updated 23 June 2026, 3:07 PM IST)
मंगेतर की खूनी साजिश: पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत का सनसनीखेज खुलासा, नवंबर में उदयपुर में होनी थी शादी

Ketan Agarwal Murder: पुणे की मशहूर रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर केतन विशाल अग्रवाल की लोहगढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में गिरकर हुई मौत का सनसनीखेज सच सामने आ चुका है. जिसे 18 जून को हुई एक दुखद दुर्घटना समझा जा रहा था. दरअसल वह एक सोची-समझी हत्या निकली. पुलिस जांच में बड़ा मोड़ तब आया जब केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया.

धकेल दिया था पहाड़ी से नीचे

आरोपों के मुताबिक, मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और केतन को पहाड़ी के किनारे से नीचे धकेल दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद मंगेतर ने इसे सेल्फी या फोटो लेते समय हुआ हादसा बताने की कोशिश की थी. आगामी नवंबर में उदयपुर में होने वाली उनकी भव्य शादी से पहले इस खूनी खेल का पर्दाफाश हो गया है. पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले और परिवार के रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर अग्रवाल (26) 18 जून को किले के पास एक खाई में मृत पाए गए थे.

मंगेतर ने कहा- फिसलकर गिरे

पुलिस ने तब कहा था कि किले पर तेज हवा के बीच अपनी मंगेतर और दोस्तों के साथ घूमते और फ़ोटो खींचते समय अग्रवाल लगभग 400 फ़ीट गहरी खाई में गिर गए थे. उनकी मंगेतर सिया गोयल के लोनावला ग्रामीण पुलिस को यह बताने के बाद कि पहाड़ी किले पर घूमने के दौरान अग्रवाल फिसलकर गिर गए थे, एक ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ (हादसे से मौत की रिपोर्ट) दर्ज की गई थी. अग्रवाल की शादी इसी साल के आखिर में गोयल से होने वाली थी. परिवारवालों ने शादी की ज़बरदस्त तैयारी की थी, जिसमें राजस्थान के उदयपुर में एक महल बुक करना भी शामिल था.

निजी रिश्ते में खटास की बात आई सामने

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा कि मौत से जुड़े हालात संदिग्ध लग रहे थे, जिसके कारण पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की. उन्होंने कहा कि हमारी टीमों ने कई पहलुओं की जांच की, जिनमें पैसों के विवाद और निजी रिश्ते शामिल थे. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गोयल का एक दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ता था, जिसकी पहचान पुणे के कोंढवा निवासी चेतन बाबूलाल चौधरी (22) के तौर पर हुई है. अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि गोयल, अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे चौधरी के साथ अपने रिश्ते में एक रुकावट मानती थी.

मंगेतर और प्रेमी गिरफ्तार

आरोप है कि दोनों ने मिलकर अग्रवाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची. योजना के तहत गोयल उसे घूमने के बहाने लोहागढ़ किले ले गई, जबकि चौधरी को बाद में वहां बुलाया गया. पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों ने अग्रवाल को किले से नीचे धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. शक के आधार पर लोकल क्राइम ब्रांच ने चौधरी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि चौधरी से हुई पूछताछ के आधार पर गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिल ने कहा कि लोनावला ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया.

दिल्ली के मशहूर डॉक्टर ने नौकरानी का किया कत्ल, काला जादू के शक में चाकू से ली जान

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?