Home शिक्षा जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एडमिशन लेना है तो जल्द करें अप्लाई, यूनिवर्सिटी ने शुरू किए 30 नए कोर्स

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एडमिशन लेना है तो जल्द करें अप्लाई, यूनिवर्सिटी ने शुरू किए 30 नए कोर्स

by Neha Singh
0 comment
JMI Admission

JMI Admission: जामिया मिलिया इस्लामिया ने एडमिशन प्रक्रिया शुर कर दी है. इसके साथ ही जामिया विश्वविद्यालय ने इस साल 30 नए कोर्स की शुरुआत की है.

23 February, 2026

जामिया मिलिया इस्लामिया देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है. अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन यहां करवाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन कर दें. जामिया मिलिया इस्लामिया ने एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय ने अपने प्रोस्पेक्टस में एडमिशन से जु़ड़ी जरूरी जानकारी के बारे में बताया गया है. इसके साथ ही जामिया विश्वविद्यालय ने इस साल 30 नए कोर्स की शुरुआत की है यानी अब आप अपना मनचाहार कोर्स जामिया से कर सकते हैं. यहां जाने एडमिशन से जुड़ी सारी डिटेल और नए कोर्स की लिस्ट.

आवेदन की आखिरी तारीख

ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी, 2026 से शुरू हो गए थे और आवेदन करने का आखिरी तारीख 25 मार्च, 2026 है. फॉर्म में गड़बड़ियों को ठीक करने की तारीख 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक है. वहीं JEE, NEET, CUET, NCET और NATA का एग्जाम देने वाले बच्चे रिजल्ट जारी होने के 10 दिन बाद तक आवेदन कर सकते हैं. 17 अप्रैल, 2026 को सभी बच्चों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. 26 अप्रैल, 2026 को जामिया मिल्लिया इस्लामिया का एंट्रेंस टेस्ट होगा. मल्टीपल एंट्री मोड के तहत खाली सीटों वाले प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 20 फरवरी से 10 अप्रैल तक उपलब्ध होंगे.

कहां अप्लाई करें

रेगुलर कोर्स के लिए एप्लीकेशन यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट https://admission.jmi.ac.in/ पर किए जा सकते हैं. CUET-बेस्ड प्रोग्राम, B.Tech और B.Arch कोर्स, और मल्टीपल एंट्री प्रोग्राम के लिए अलग-अलग लिंक भी दिए गए हैं.

Jamia Applications
Jamia Applications

देखें नए कोर्स की लिस्ट

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए UG/PG/ एडवांस डिप्लोमा/ पीजी डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट और डिप्लोमा स्तर के कुल 30 नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं.

  • B.A. (Hons): जापानी स्टडीज, जर्मन स्टडीज, उज़्बेक भाषा, साहित्य और संस्कृति, और मानव संसाधन प्रबंधन (HRM)
  • B.Tech: रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और सिविल इंजीनियरिंग (कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी)
  • B.Voc.: मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स
  • ITEP (इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम): B.Sc. B.Ed. (सेकेंडरी) और B.A. B.Ed. (सेकेंडरी)
  • M.Sc.: बायोसाइंसेज, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, बायोफिजिक्स और रिन्यूएबल एनर्जी
  • M.Tech: मटेरियल साइंस और टेक्नोलॉजी
  • LLM (लॉ): क्रिमिनल लॉ, कॉर्पोरेट लॉ और पर्सनल लॉ
  • M.A.: सोशल वर्क, सोशियोलॉजी और HRM (NEP के अनुसार)
  • Master of Hotel Management: होटल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री
  • डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स
  • एडवांस डिप्लोमा: चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग
  • PG डिप्लोमा: कम्प्यूटेशनल डिजाइन और AI इन आर्किटेक्चर
  • सर्टिफिकेट कोर्स: कैलीग्राफी पेंटिंग, पेंटिंग, और लेदर गुड्स एंड फुटवियर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

यह भी पढ़ें- स्टूडेंट्स अलर्ट! इन यूनिवर्सिटी के झांसे में न आएं, UGC ने जारी की Fake Universities की लिस्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?