Home मनोरंजन Shahid Kapoor और Tripti Dimri का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, O Romeo ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Shahid Kapoor और Tripti Dimri का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, O Romeo ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

by Preeti Pal
0 comment
Shahid Kapoor और Tripti Dimri का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, O Romeo ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

O Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ धीरे-धीरे ही सही लेकिन लोगों का दिल जीत रही है. 10 दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है.

23 February, 2026

बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर और नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने सिनेमाघरों में 11 दिन पूरे कर लिए हैं और फिल्म ने घरेलू बाजार में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इतना ही नहीं, दुनियाभर में ‘ओ रोमियो’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है.

अब तक का सफर

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 13 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर ऑडियन्स और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिएक्शन रहा, जिसका सीधा असर इसके बिजनेस पर भी दिखा. हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है. लेकिन शाहिद और तृप्ति के फैंस के प्यार ने इसे बॉक्स ऑफिस पर बूस्ट दिया.

यह भी पढ़ेंःNetflix से zee5 तक, इन 5 नई फिल्मों और सीरीज़ के साथ सजने वाली है आपकी महफिल; देखें लिस्ट

बॉक्स ऑफिस

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन फिलहाल 56 करोड़ रुपये के करीब है. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए 47.1 करोड़ रुपये बटोरे थे. दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाई. दूसरे शनिवार को ‘ओ रोमियो’ ने 3.4 करोड़ और दूसरे रविवार को लगभग 3.25 करोड़ रुपये की ही कमाई की. फिर सोमवार के आते ही इसकी कमाई में और बड़ी गिरावट देखी गई. दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन फिल्म ने अब तक मात्र 0.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि, ये आंकड़ा किसी भी फिल्म के लिए वर्किंग डे पर होने वाली एक नॉर्मल गिरावट मानी जा सकती है.

दुनियाभर में क्रेज

भले ही भारत में ‘ओ रोमियो’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थोड़ी सुस्त हुई हो, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसका जलवा बरकरार है. यही वजह है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. ये कलेक्शन बताता है कि विदेश में बैठी इंडियन ऑडियन्स को शाहिद और तृप्ति की ये लव स्टोरी काफी पसंद आ रही है.

O Romeo
O Romeo

ओ रोमियो की खासियत

फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की फेमस बुक ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर बेस्ट बताई जा रही है. शाहिद और तृप्ति के अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी जैसे दमदार स्टार्स की फौज है. फिल्म का म्यूज़िक भी खुद विशाल भारद्वाज ने ही तैयार किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ेंः शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन और सोफी शाइन, इन सेलेब्स ने लूटी महफिल, चहल ने किया मजेदार डांस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?