NEET UG Counselling: मेडिकल परीक्षा NEET UG को पास करने के बाद काउंसलिंग के लिए इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खास खबर है. जी हां, अब NEET UG की काउंसलिंग शुरू होने की तारीख सामने आ गई है. एडमिशन के लिए कई राउंड में काउंसलिंग होनी है और इसकी सारी जरूरी जानकारी सामने आ गई है.
ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त से शुरू होगा. वहीं, 2026-27 बैच का एकेडमिक सेशन 8 सितंबर से शुरू होगा.
ये हैं काउंसलिंग राउंड की तारीखें
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त से 17 अगस्त तक होगा. जॉइन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त होगी. काउंसलिंग का दूसरा राउंड 24 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा, और इसके बाद तीसरा राउंड 10 सितंबर से 18 सितंबर तक होगा. स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा. स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद जॉइन करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है.
स्टेट कोटा सीटों के लिए, काउंसलिंग का पहला राउंड 13 अगस्त से 22 अगस्त तक होगा, जिसमें कैंडिडेट्स को 28 अगस्त तक जॉइन करना होगा. दूसरा राउंड 31 अगस्त से 8 सितंबर तक और तीसरा राउंड 16 सितंबर से 26 सितंबर तक होगा. स्टेट कोटा सीटों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक होगा.
काउंसलिंग के लिए छुट्टियों में भी वर्किंग डे
इस शेड्यूल में हर राउंड के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और राज्य काउंसलिंग अथॉरिटीज द्वारा शामिल हुए कैंडिडेट्स के वेरिफिकेशन के लिए समय-सीमा भी दी गई है, ताकि सीट प्रोसेसिंग और उसके बाद सीट अलॉटमेंट आसानी से हो सके.
MCC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए एकेडमिक सेशन 8 सितंबर से शुरू होगा, जबकि खाली सीटों के लिए अगले राउंड की काउंसलिंग जारी रहेगी.
MCC ने सभी भाग लेने वाले संस्थानों, राज्य काउंसलिंग अथॉरिटीज और तय एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे शेड्यूल का सख्ती से पालन करें. साथ ही, काउंसलिंग प्रोसेस समय पर पूरा करने के लिए संस्थानों से सभी शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को भी वर्किंग डे के तौर पर मानने को कहा गया है.
पहले ही दिन टली नीट पेपर लीक की सुनवाई, नहीं पहुंचा सरकार का वकील; कांग्रेस ने केंद्र को घेरा
News Source: PTI
